मार्च 18, 2025 8:59 अपराह्न

views 13

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें महाकुंभ पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता को लोकतांत्रिक ढांचे के अनुरूप बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें महाकुंभ पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को रोजगार के मुद...

मार्च 18, 2025 8:55 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद इलैयाराजा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद इलैयाराजा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इलैयाराजा को संगीत जगत का दिग्गज और पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने इलैयाराजा की पहली पश्चिमी शास्त्रीय सिम्फनी, वैलिएंट की सराहना की, जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्...

मार्च 18, 2025 8:50 अपराह्न

views 3

लद्दाख में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ-साथ सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा योजना भी शुरू

  लद्दाख में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में निवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ-साथ सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को अस्पतालों में इलाज के ल...

मार्च 18, 2025 8:48 अपराह्न

views 11

पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देना जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार प्रायोजित ढंग से आतंकवाद को बढ़ावा देना जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। पाकिस्तान द्वारा की गई टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि झूठ फैलाने के बजाय पाकिस्तान ...

मार्च 18, 2025 8:45 अपराह्न

views 7

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जेपी नड्डा ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बैठक की

  स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्‍ली में न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्‍होंने प्रसव और प्रसवपूर्व देखरेख, संस्‍थागत प्रसव और वृद्धों के स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में देश की प्रगति पर...

मार्च 18, 2025 8:43 अपराह्न

views 17

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आईआईटी दिल्ली में शिक्षा पर केंद्रित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) दिल्ली में शिक्षा पर केंद्रित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड सेंटर के बारे में चर्चा की गयी। ये पहल आईआईटी दिल्ली और न्यूजीलैंड के सभी विश्वविद्यालयों को एक साथ जोडती है। इस कार्यक्रम म...

मार्च 18, 2025 8:40 अपराह्न

views 12

नेपाल: प्रोफेसर डॉ. अच्युत प्रसाद वागले को काठमांडू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया

प्रोफेसर डॉ. अच्युत प्रसाद वागले को नेपाल में काठमांडू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केपी शर्मा ओली ने के.यू अधिनियम, 2048 की धारा 13 (4) के अनुसार डॉ. वागले को इस पद पर नियुक्त किया है। सरकार ने विश्वविद्यालय में कुलपति की सिफारिश के लिए तीन...

मार्च 18, 2025 8:36 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी की कामना की है। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर लगभग नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आईएसएस में फंसे रहने के बाद कल पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। यह मिशन एक सप्ताह लंबा था। प्रधानमंत्र...

मार्च 18, 2025 8:25 अपराह्न

views 16

दिल्ली: लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया

लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा को आज भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें श्री वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाने ...

मार्च 18, 2025 8:21 अपराह्न

views 12

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया

  नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामलें में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग चार सौ साठ ग्राम हेरोइन/स्मैक और लगभग 23 हज़ार रूपए नकद जब्त किये गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने...