मार्च 19, 2025 6:06 अपराह्न

views 13

भारत एआई मिशन और बिल गेट्स फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि भारत एआई मिशन और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। श्री वैष्णव ने नई दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात के बाद यह बात कही। एक सोशल मीडिया...

मार्च 19, 2025 6:00 अपराह्न

views 26

पंजाब: पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवारत सेना के कर्नल की पिटाई से संबंधित मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

पंजाब में,  शहर के पुलिस अधिकारियों द्वारा पटियाला में सेवारत सेना के कर्नल और उनके छोटे बेटे की पिटाई से संबंधित मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले, पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने घटना के लिए माफ़ी ...

मार्च 19, 2025 5:56 अपराह्न

views 12

विदेश मंत्रालय ने गजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

 विदेश मंत्रालय ने आज गजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने सभी बंधकों की रिहाई के महत्व पर जोर दिया और कहा कि गजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखी जानी चाहिए।

मार्च 19, 2025 5:09 अपराह्न

views 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में उद्यम उत्सव में भाग लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में उद्यम उत्सव में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका समापन तीस मार्च को होगा और इसका उद्देश्य देश की जीवंत विरासत को नागरिकों के करीब लाकर एमएसएमई को सशक्त और प्रोत्साहित करना है।

मार्च 19, 2025 6:23 अपराह्न

views 13

पंजाब के किसानों, केंद्र और राज्य प्रतिनिधियों के बीच वार्ता समाप्त, अगली बैठक 4 मई को

पंजाब के किसानों और केन्‍द्र तथा राज्य सरकारों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज चंडीगढ़ में सकारात्मक रूप से संपन्न हुई। अगली बैठक 4 मई को होगी।  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है और वह उनके कल्याण के मुद्दों को हल करने के लिए नियमित नीति...

मार्च 19, 2025 3:37 अपराह्न

views 14

ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी की गतिविधियों से निपटने में उल्लेखनीय सुधार हुआ: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी की गतिविधियों से निपटने में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, पिछले साल एक हजार 97 सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेम वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया गया था। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि ऐसी...

मार्च 19, 2025 3:29 अपराह्न

views 14

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेजर खाथिंग को भारत का एक महान सपूत बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने आज नई दिल्ली में मेजर बॉब खाथिंग स्मारक समारोह के पांचवें संस्करण में मेजर खाथिंग को भारत का एक महान सपूत बताया। उन्होंने कहा कि मेजर खाथिंग ने युद्ध ...

मार्च 19, 2025 3:25 अपराह्न

views 11

बीजेपी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विशिष्‍ट कूटनीतिक स्थिति मान्यता और प्रशंसा के योग्‍य

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विशिष्‍ट कूटनीतिक स्थिति मान्यता और प्रशंसा के योग्‍य है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा रूस-यूक्रेन विवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रुख की प्रशंसा करने का जिक्र करते हुए पार्टी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने संसद के...

मार्च 19, 2025 2:52 अपराह्न

views 29

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय 21 मार्च से नई दिल्ली में आदि रंग महोत्सव का 7वां संस्करण आयोजित करेगा

देश के आदिवासी समुदायों की बहुआयामी कला, संस्कृति और विरासत को अंगीकृत करने के लिए, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय इस महीने की 21 तारीख से नई दिल्ली में आदि रंग महोत्सव का 7वां संस्करण आयोजित करेगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में ग्रामीण भारत के तीन सौ आदिवासी कलाकार एक साथ आएंगे। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प...

मार्च 19, 2025 2:48 अपराह्न

views 18

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 की चौथी तिमाही में 5.4% की वृद्धि दर्ज की गई

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 की चौथी तिमाही में 5 दशमलव 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीलंका के जनगणना और सांख्यिकी विभाग के नवीनतम सकल घरेलू उत्‍पाद अनुमानों के अनुसार यह 2014 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि दर है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था 2024 के अंत तक 99 बिलियन अमरीकी डॉलर के करीब पहुंच गई ह...