मार्च 21, 2025 12:11 अपराह्न

views 17

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों से संसद में कृषि पर चर्चा करने की अपील की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों से संसद में कृषि पर चर्चा करने की अपील की ताकि किसानों की भलाई के लिए काम आगे बढ़ाया जा सके। मीडिया से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों क...

मार्च 21, 2025 12:08 अपराह्न

views 12

परिसीमन पर पहली बैठक कल चेन्नई में होगी

तमिलनाडु के चेन्‍नई में कल परिसीमन पर पहली बैठक होगी। डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की अध्‍यक्षता में होने वाली इस बैठक में आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न दलों के राजनीतिक प्रतिनिधि और नेता शामिल होंगे। चर्चा के पहले दौर में संघवाद और परिसीमन के मु...

मार्च 21, 2025 2:15 अपराह्न

views 14

अमरिकी संघीय न्यायाधीश ने DOGE को व्यक्तिगत जानकारी वाले सामाजिक सुरक्षा प्रशासन सिस्टम तक पहुंचने पर अस्थायी रूप से रोक लगाया

अमरीका में एक संघीय न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है कि सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, एसएसए ने एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) को लाखों अमेरिकियों के रिकॉर्ड तक व्यापक पहुंच प्रदान करके गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन किया है।   अमरीका जिला न्यायालय ने डेटा साझाकरण पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया ...

मार्च 21, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 17

गर्मियों के मौसम में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित होगा

राज्य में गर्मियों के मौसम में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये हर जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम पेयजल आपूर्ति, लीकेज और अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए काम करेगा और इसे काॅल सेंटर की तरह संचालित किया जाएगा। इसके लिए जल संस्थान और जल निगम के सहायक अ...

मार्च 21, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 17

चारधाम यात्रा के लिए 1.75 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन एक लाख 75 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया पहले दिन पंजीकरण का आंकड़ा 1.5 लाख पार होने से इस बार की तीर्थयात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के...

मार्च 21, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 22

22 व 23 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्थगित करने के निर्देश दिए

प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ता के 200 पदों के लिए 22 व 23 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को ए॰आई॰टी॰सी से सलाह लेकर परीक्...

मार्च 21, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 19

कॉनर मैकग्रेगर ने आयरलैंड के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) चैंपियन कॉनर मैकग्रेगर ने आयरलैंड के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। यह घोषणा उनके संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के कुछ ही दिनों बाद की गई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में, कॉनर मैकग्रेगर ने 11 नवंबर तक आयरिश राष्ट्रपति चुनाव कराने का आह्वान किया और...

मार्च 21, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 18

इंडोनेशिया में माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में विस्फोट, 8,200 मीटर की ऊंचाई तक फैली राख

इंडोनेशिया में, माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी आज तीन बार फटा, जिससे राख का एक स्तंभ 8,200 मीटर ऊपर आसमान में उठा। अधिकारियों ने ज्वालामुखी के आस-पास के खतरे वाले क्षेत्र का विस्तार किया है। निकासी के बारे में जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं थी। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के फ्लोरेस के सुदूर द्वीप पर...

मार्च 21, 2025 9:38 पूर्वाह्न

views 92

भारत 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

भारत, 11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। एक से 15 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नारनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में तैराकी, गोताखोरी, कलात्मक तैराकी और वाटर पोलो जैसे खेल शामिल किए जाएंगे।

मार्च 21, 2025 9:37 पूर्वाह्न

views 22

लद्दाख में ज़ांस्कर शीतकालीन खेल और पर्यटन महोत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में, ज़ांस्कर के अटिंग गांव में कल ज़ांस्कर शीतकालीन खेल और पर्यटन महोत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों, पर्यटकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। लद्दाख के युवा सेवा और खेल विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्नो स्कीइंग, तीरंदाजी, याक, घुड़सवारी और...