मार्च 22, 2025 6:44 अपराह्न

views 31

राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन – नेवा को लागू करने के लिए आज एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

दिल्ली सरकार, भारत सरकार का संसदीय कार्य मंत्रालय और दिल्ली विधान सभा सचिवालय ने राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन - नेवा को लागू करने के लिए आज एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता उप...

मार्च 22, 2025 6:42 अपराह्न

views 40

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्य नामित

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज चालू वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्यों (विधायकों) को नामित किया। श्री गुप्ता ने बताया कि नियुक्त विधायक बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में एमसीडी की सह...

मार्च 22, 2025 6:40 अपराह्न

views 36

आईपीएल क्रिकेट का 18वां संस्करण आज से शुरू

आईपीएल क्रिकेट का 18वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। कोलकाता में आज शाम साढे सात बजे से पहले मैच में वर्तमान चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस समय उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी, प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल और पंजाबी गायक करण औजला प्रस्तुति ...

मार्च 22, 2025 6:39 अपराह्न

views 26

दिल्‍ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स के तीसरे दिन महिलाओं की जैवलिन थ्रो F33/F34 श्रेणी में, भाग्यश्री माध जाधव ने स्वर्ण पदक जीता

दिल्‍ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स के तीसरे दिन महिलाओं की जैवलिन थ्रो F33/F34 श्रेणी में, भाग्यश्री माध जाधव ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 श्रेणी में बीरभद्र सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों की शॉट पुट F11 श्रेणी में, मोनू घंगास ने स्वर्ण पदक जीता।     पदक तालिका में तमिलन...

मार्च 22, 2025 6:37 अपराह्न

views 22

तुर्की के अधिकारियों ने तीन सौ से ज्‍यादा प्रदर्शन‍कारियों को गिरफ्तार किया

तुर्की के अधिकारियों ने 12 से अधिक शहरों में इस्‍तांबुल के महापौर इकरेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे तीन सौ से ज्‍यादा प्रदर्शन‍कारियों को गिरफ्तार किया है। श्री इमामोग्लू को विपक्ष का प्रमुख नेता माना जाता है और वह राष्‍ट्रपति एर्दोगन के मुख्‍य विरोधी है। 

मार्च 22, 2025 6:33 अपराह्न

views 26

नाइजर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक मस्जिद में हुए हमले में 44 लोग मारे गये और 13 घायल

नाइजर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक मस्जिद में हुए हमले में 44 लोग मारे गये और 13 घायल हो गये। नाइजर के रक्षामंत्री ने बताया कि कोकोराउ के फोमबिता गांव में कल दोपहर की नमाज के बाद यह हमला हुआ। सरकार ने इस्‍लामिक स्‍टेट से सम्‍बद्ध एक संगठन को इन हमलों के लिए जिम्‍मेदार बताया है।

मार्च 22, 2025 6:32 अपराह्न

views 28

पूर्व बॉक्सिंग हैवीवेट चैम्पियन जॉन फोरमैन का शुक्रवार को 76 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व बॉक्सिंग हैवीवेट चैम्पियन जॉन फोरमैन का शुक्रवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिजनों ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी दी। वर्ष 1949 में टैक्‍सास में जन्‍मे श्री फोरमैन ने 16 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग शुरू की। वर्ष 1968 में मैक्सिको में ओलम्पिक खेलों के दौरान उन्‍हें वैश्विक प...

मार्च 22, 2025 5:10 अपराह्न

views 36

दिल्ली विधानसभा कागज रहित हो जाएगी- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संसदीय कार्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन-नेवा के क्रियान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। आज नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ...

मार्च 22, 2025 5:06 अपराह्न

views 29

दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया के राष्‍ट्रपति के पद पर पहली बार 72 वर्षीय एक महिला नेतुम्‍बो नंदी-नदाइत्‍वाह आसीन

दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया के राष्‍ट्रपति के पद पर पहली बार 72 वर्षीय एक महिला नेतुम्‍बो नंदी-नदाइत्‍वाह आसीन हुई है। उन्‍होंने कल 83 वर्षीय निवर्तमान राष्‍ट्रपति नंगोलो म्‍बुम्‍बा का स्‍थान लिया। वह इससे पहले उपराष्‍ट्रपति के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उन्‍हें राष्‍ट्रपति के चुनाव में 58 प्रतिशत मत ...

मार्च 22, 2025 5:04 अपराह्न

views 19

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि संगठन किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजने और वहां से सुरक्षित वापस लाने के अभियान पर काम कर रहा है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि संगठन किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजने और वहां से सुरक्षित वापस लाने के अभियान पर काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस अभियान पर काम करने के दिशा-निर्देश दिए है और इसरो इस काम को वर्ष 2040 तक पूर...