मार्च 23, 2025 7:08 अपराह्न

views 17

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-इजराइल-हमास युद्ध में 50 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल-हमास युद्ध में 50 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और एक लाख 13 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।     यह रिपोर्ट आज घोषित हुई है और मृतकों में  पिछले हफ्ते खत्‍म हुये युद्ध विराम के बाद इजराइली हमले में मारे गये छह सौ 73 लोग भी शामिल हैं।

मार्च 23, 2025 6:16 अपराह्न

views 21

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी आर गवई ने कहा- संवैधानिक तरीकों से सभी समस्‍याओं का समाधान संभव

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी आर गवई ने कहा है कि संवैधानिक तरीकों से सभी समस्‍याओं का समाधान किया जा सकता है। आज इम्‍फाल में मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के 12वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने संवाद की शक्ति पर जोर दिया और कहा कि जब लोग एक साथ होते हैं तो समा...

मार्च 23, 2025 6:09 अपराह्न

views 15

सुरक्षा बलों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले के दूर-दराज के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाया

सुरक्षा बलों ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले के दूर-दराज के जंगलों में आज आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने खबर दी है कि जिले के भद्रवाह में भालरा वन क्षेत्र में सेना और स्‍थानीय पुलिस के विशेष अभियान दल को एक संयुक्‍त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।...

मार्च 23, 2025 9:17 अपराह्न

views 12

छत्‍तीसगढ के बीजापुर जिले में 22 नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसर्मपण किया

छत्‍तीसगढ के बीजापुर जिले में आज 22 नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसर्मपण कर दिया। इनमें दो महिला नक्‍सली हैं।     जिले के अपर पुलिस अधीक्षक उलनडोन योर्क ने बताया कि जिन नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया है उनमें से छह पर 11 लाख रूपये का पुरस्‍कार घोषित किया गया था। राज्‍य सरकार की पुनर्वास नीति के ...

मार्च 23, 2025 6:05 अपराह्न

views 15

गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से जम्मू के लिए विमान सेवा आज से शुरू

गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से जम्मू के लिए विमान सेवा आज से शुरू हो गई । पहली उड़ान सुबह साढ़े नौ बजे हिंडन से जम्मू के लिए रवाना हुई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि यात्रियों के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र से माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा सुगम हो जाएगी।     जम्मू से यह उड़ान दोपहर...

मार्च 23, 2025 3:36 अपराह्न

views 23

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले को हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए समिति का गठन किया

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले को हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए एक समिति का गठन किया है जो वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। इस समिति में उड्डयन क्षेत्र के विशेषज्ञ, पेशेवर पायलट तथा वायुसेना के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जीतेंद्...

मार्च 23, 2025 3:33 अपराह्न

views 13

खेलो इंडिया पैरा गेम्स: निशानेबाजी में सागर बालासाहेब कटले ने स्वर्ण पदक जीता

नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज सागर बालासाहेब कटले ने 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड एसएच-1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। मोना अग्रवाल ने रजत पदक औऱ दीपक सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया। मोना अग्रवाल ने आकाशवाणी को बताया कि यह टूर्नामेंट देश भर से उभरती युवा प्रत...

मार्च 23, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध  

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसका उद्देश्य बातचीत को ज्‍यादा से ज्‍यादा  श्रोताओं तक पहुंचाना है।

मार्च 23, 2025 2:15 अपराह्न

views 24

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। यह सत्र 28 मार्च तक चलेगा जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दिल्‍ली परिवहन निगम के कामकाज पर सीएजी की रिपोर्ट सोमवार को सदन में पेश की जाएगी। बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा और उस पर 26 मार्च को चर्चा होगी। सत्र के दौरान, प्रमुख वित्तीय और नीतिगत मामलों प...

मार्च 23, 2025 2:10 अपराह्न

views 23

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आने वाले दशकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की कूटनीति का एक प्रमुख उद्देश्‍य है

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश है और इसे ऊर्जा के क्षेत्र में व्‍यापक संबंधों को विकसित करना होगा। कल मुंबई में मीडिया के एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि वैश्वीकरण के तमाम फायदों की बातें सुनने के बाद, आज दुनिया भर में औद्योग...