मार्च 25, 2025 2:05 अपराह्न

views 43

लोकसभा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संसद की संयुक्त समिति का कार्यकाल संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ा दिया गया है। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने आज लोकसभा में इस संबंध में प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने मंजूरी दे दी है।

मार्च 25, 2025 2:08 अपराह्न

views 16

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के आवास पर कथित नकदी बरामद होने के मामले में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ सदन के नेताओं से मिलेंगे

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज शाम सदन के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास से नकदी बरामद होने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सभापति ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यह संसद की संप्रभुता, सर्वोच्चता और प्रासंगिकता से जुड़ा है। उन्होंन...

मार्च 25, 2025 2:07 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल ने बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा से सटे जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा ब...

मार्च 25, 2025 1:58 अपराह्न

views 20

तपेदिक-टीबी के खिलाफ अभियान ने टीबी मुक्त भारत के लिए एक मजबूत नींव रखी है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने तपेदिक-टीबी के खिलाफ अभियान में उल्लेखनीय प्रगति की है। हाल ही में संपन्न 100-दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के एक लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने टीबी मुक...

मार्च 25, 2025 1:53 अपराह्न

views 18

लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अमृतसर की अदालत ने 28 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

पंजाब में कट्टरपंथी उपदेशक और लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को आज अमृतसर की अजनाला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्‍हें 28 मार्च तक और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इन लोगों पर वर्ष 2023 में अजनाला पुलिस स्‍टेशन पर हमला करने का मामला दर्ज है।     जिला पुलिस अधीक्षक गुरूविंदर...

मार्च 25, 2025 1:32 अपराह्न

views 18

लोकसभा में मनरेगा से संबंधित निधियों को जारी ना करने को लेकर विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित निधियों को जारी ना किये जाने को लेकर विरोध और व्यवधान हुआ। प्रश्नकाल के दौरान, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अन्य विपक्ष-शासित राज्यों के लिए बकाया निधियों को लेकर हंगामा क...

मार्च 25, 2025 1:34 अपराह्न

views 26

जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों पर चर्चा में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने संघर्ष क्षेत्रों में कार्यरत शांति सैनिकों के सामने आने वाले जोखिमों के बारे में बताया है। उन्‍होंने शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के मामलों में जवाबदेही पर सशस्त्र समूहों और आतंकवादियों...

मार्च 25, 2025 1:25 अपराह्न

views 13

राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में एक सेवानिवृत्‍त पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या का स्‍वत: संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में चार व्‍यक्तियों के एक समूह द्वारा एक सेवानिवृत्‍त पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर की हत्‍या के बारे में मीडिया की एक रिपोर्ट का स्‍वत: संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार मृतक इस क्षेत्र में वक्‍फ भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा था और...

मार्च 25, 2025 1:21 अपराह्न

views 18

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगे : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा एक विशेष अल्पसंख्यक समूह को आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान में बदलाव करने संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखा।     संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ...

मार्च 25, 2025 1:11 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के जंगलों में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक गुट को पकड़ने के लिए आज तीसरे दिन भी व्यापक तलाशी अभियान जारी रहा। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में यह अभियान रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर के सरयाल गांव में सुरक्षा बलों और एक नर्सरी में छिपे आतंक...