मार्च 26, 2025 1:16 अपराह्न

views 20

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोल्हान प्रमंडल में आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान अप्रैल में शुरु करेंगे

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चम्पाई सोरेन संताल परगना के बाद अब कोल्हान प्रमंडल में आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान अगले महीने शुरु करेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने सरायकेला में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासी समाज के मानकी-मुंडाओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने...

मार्च 26, 2025 1:12 अपराह्न

views 16

स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने खूंटी जिले के सरकारी सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने खूंटी जिले के सरकारी सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ इमरजेंसी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने ...

मार्च 26, 2025 1:09 अपराह्न

views 25

राज्य स्तरीय अंडर-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 29 मार्च को रांची में आयोजित होगा

झारखण्ड राज्य स्तरीय अंडर-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 29 मार्च को रांची में आयोजित किया जायेगा। खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 साल तक के सभी पहलवान भाग ले सकेंगे।

मार्च 26, 2025 1:07 अपराह्न

views 21

राज्य में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, तापमान में धीरे-धीरे होगी वृद्धि  

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी।   हफ्तेभर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सिसय तक जा सकता है। इस दौरान रांची का पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मार्च 26, 2025 1:03 अपराह्न

views 24

ओडिशा: कांग्रेस के दो और विधायक कथित तौर पर अभद्र व्यवहार के कारण सदन से सात दिनों के लिए निलंबित

ओडिशा में कांग्रेस के दो और विधायकों को आज कथित तौर पर अभद्र व्यवहार के कारण सदन से सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। ये दोनों विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति और रमेश चंद्र जेना सदन में अध्‍यक्ष के आसन के पास धरना दे रहे थे और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों की जांच के लिए समिति के गठन और उनकी सुर...

मार्च 26, 2025 12:59 अपराह्न

views 32

भारतीय मूल के वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य बने एन.आई.एच. के निदेशक, अमरीका की सीनेट ने की पुष्टि

अमरीका की सीनेट ने नेशनल इंस्ट्टियूट ऑफ हेल्‍थ-एन.आई.एच. के निदेशक के तौर पर भारतीय मूल के वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। सीनेट की सरकारी वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को 47 की तुलना में 53 वोटों से उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने पिछले वर्ष...

मार्च 26, 2025 12:55 अपराह्न

views 17

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों पर छापेमारी की

केंद्रीय अन्‍वेषण जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों पर छापेमारी की।     सीबीआई की टीमों ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों सहित सात पुलिस अधिकारियों के परिसरों के...

मार्च 26, 2025 12:51 अपराह्न

views 15

बिहार: वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

बिहार में विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माले) के सदस्यों के हंगामे और विरोध के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वे वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन स्थगित कर वक...

मार्च 26, 2025 12:42 अपराह्न

views 19

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने ओवरनाइट नीति दर को 8% पर स्थिर रखा

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मौद्रिक नीति बोर्ड ने कल अपनी बैठक के बाद ओवरनाइट नीति दर को 8%  पर बनाए रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह निर्णय घरेलू और वैश्विक आर्थिक स्थितियों का आकलन करने के बाद लिया गया है।     मौद्रिक बोर्ड ने विश्वास व्यक्त किया है कि मौजूदा मौद्रिक नीति का रुख...

मार्च 26, 2025 12:36 अपराह्न

views 10

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 6 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन पर 26 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये माओवादी कई बड़ी वारदातों में शामिल थे। माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।