मार्च 26, 2025 1:50 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर में आज से दो दिन तक मध्यम बारिश होने का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में आज से दो दिन तक मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत के मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों के लिए 27 मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। राज्य में कल दोपहर में कुछ इलाकों में...

मार्च 26, 2025 1:43 अपराह्न

views 27

बिहार: वक्फ संशोधन बिल 2024 के विरोध में कई मुस्लिम संगठनों का पटना में प्रदर्शन

बिहार में, कई मुस्लिम संगठनों द्वारा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन आज सुबह पटना के गार्डनिबाग में शुरू हुआ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान विचारधारा वाले दलों से इस मामले में समर्थन ...

मार्च 26, 2025 1:35 अपराह्न

views 21

देहरादून में मानक क्लब मेंटर्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से देहरादून में मानक क्लब मेंटर्स के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर बीआईएस देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को मानकों की जानकारी देकर छात्रों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा। उन्होंने क...

मार्च 26, 2025 1:34 अपराह्न

views 27

हरिद्वार में “सशक्त महिला- सशक्त राष्ट्र” की थीम पर वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार स्थित ऋषिकुल सभागार में “सशक्त महिला- सशक्त राष्ट्र” की थीम पर वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर हरिद्वार के विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों ...

मार्च 26, 2025 1:32 अपराह्न

views 29

पौड़ी जिले को मिला गुड गवर्नेंस अवार्ड 2025

उत्तराखंड में सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित गुड गवर्नेंस अवार्ड 2025 में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पौड़ी गढ़वाल ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के नेतृत्व में जिले में सुशासन के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जन शिकायतों क...

मार्च 26, 2025 1:30 अपराह्न

views 105

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये निरीक्षक राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किए गए हैं और इन्हें एक माह के भीतर विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विभाग की कार्यप्रणाली को और प्र...

मार्च 26, 2025 1:27 अपराह्न

views 27

पौड़ी के अदवानी में मनाया गया आड़ा दिवस

नाग्नि रोकथाम और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल के अदवानी क्षेत्र में आड़ा दिवस मनाया। इस दौरान वन विभाग ने अदवानी के 17 गावों में सुरक्षित रूप से आड़े जलाए। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकार, गढ़वाल, स्वप्निल अनिरुद्ध ने ग्रामीणों को जंगलों में आग की रोकथाम की शपथ दिलाई।...

मार्च 26, 2025 1:25 अपराह्न

views 21

टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए कार्यों के लिए उत्तराखंड को  मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। “टीबी मुक्त पंचायत पहल” में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को यह पुरस्कार मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दि...

मार्च 26, 2025 1:21 अपराह्न

views 18

पुलिस ने झारखंड के आठ उग्रवादियों को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के आठ उग्रवादियों को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गये हैं। इन पर औरंगाबाद के नवीनगर में उत्तरी कोयल नहर निर्माण में लगी निजी कंपनी से लेवी मांगने का आरो...

मार्च 26, 2025 1:19 अपराह्न

views 19

विधानसभा में हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के विरोध में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

विधानसभा के बजट सत्र के 19वें दिन की कार्यवाही शुरु होते ही हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हुई झड़प की घटना के विरोध में भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। विपक्षी सदस्य वेल में घुस गये। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें समझा कर अपने स्थान पर भेजा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरक...