मार्च 27, 2025 6:47 अपराह्न

views 26

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एन.एच.आर.सी. ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक-डीजीपी को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एन.एच.आर.सी. ने आत्महत्या के प्रयास के बाद एक नर्सिंग छात्रा की कथित मृत्‍यु के संबंध में केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक-डीजीपी को नोटिस जारी किया है। राज्‍य के कासरगोड जिले में उसके छात्रावास वार्डन द्वारा उत्पीड़न के आरोपों के बीच आयोग ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया...

मार्च 27, 2025 6:44 अपराह्न

views 42

आईआईटी दिल्ली, इंटरमीडिएट और स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए तीन सप्ताह का ‘चेंज मेकर्स 2025 समर बूटकैंप’ आयोजित कर रही है

पर्यावरणीय चुनौतियों पर अभिनव समाधानों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान - आईआईटी दिल्ली, इंटरमीडिएट और स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए तीन सप्ताह का 'चेंज मेकर्स 2025 समर बूटकैंप' आयोजित कर रही है। यह बूट कैंप नौ जून से 27 जून तक चलेगा। आईआईटी दिल्ली के अकादमिक आउटरीच और मेकरस्पेस विभाग द्...

मार्च 27, 2025 6:39 अपराह्न

views 32

भारत और श्रीलंका के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लंका इंडिया बिजनेस एसोसिएशन समूह की शुरुआत की गई है

भारत और श्रीलंका के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लंका इंडिया बिजनेस एसोसिएशन समूह की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस समूह के अध्यक्ष संतोष मेनन ने श्रीलंका के समृद्ध व्यापारिक इतिहास पर प्रकाश डाला और भारत के साथ गहन जुड़ाव की आवश...

मार्च 27, 2025 6:35 अपराह्न

views 27

हैदराबाद में इंडियन प्रीमियर लीग -आईपीएल के सातवें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से

हैदराबाद में इंडियन प्रीमियर लीग -आईपीएल के सातवें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।     सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराया था। उधर, लखनऊ सुपर जायंट्स  को डेल्‍ही कैपिटल्‍स से हार का सामना करना पडा था।

मार्च 27, 2025 6:32 अपराह्न

views 27

श्रीलंका के विदेश मामलों और विदेशी रोजगार के उप मंत्री अरुण हेमचंद्र ने कहा है कि भारत के तेजी से विकास के कारण श्रीलंका को नए अवसर प्राप्‍त हुए हैं

श्रीलंका के विदेश मामलों और विदेशी रोजगार के उप मंत्री अरुण हेमचंद्र ने कहा है कि भारत के तेजी से विकास के कारण श्रीलंका को नए अवसर प्राप्‍त हुए हैं। कोलंबो में वेरिटे रिसर्च द्वारा आयोजित एक क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि श्रीलंका को निर्यात को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिए भारत क...

मार्च 27, 2025 6:30 अपराह्न

views 32

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में संदिग्ध उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को ग्वादर जिले में एक यात्री बस से जबरन उतारकर, गोली मारकर हत्या कर दी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में संदिग्ध उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को ग्वादर जिले में एक यात्री बस से जबरन उतारकर, गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हफीज बलूच ने बताया कि हमला कल देर रात हुआ जब हथियारबंद लोगों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमात इलाके के पास कराची जाने वाली एक बस को रोका...

मार्च 27, 2025 6:28 अपराह्न

views 27

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने अलगाववाद का रास्‍ता छोड दिया है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने अलगाववाद का रास्‍ता छोड दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी गुटों तहरीकी इस्तेकलाल और तहरीक-ए-इस्तिकामत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा निर्मित नए भारत में अपना भरोसा जताया है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प...

मार्च 27, 2025 6:27 अपराह्न

views 199

राज्‍ससभा में वित्‍त विधेयक – 2025 और विनियोग विधेयक संख्‍या तीन-2025 पर बहस जारी है

राज्‍ससभा में वित्‍त विधेयक - 2025 और विनियोग विधेयक संख्‍या तीन-2025 पर बहस जारी है। वित्‍त विधेयक का लक्ष्‍य वित्‍त वर्ष - 2025-26 के लिए केन्‍द्र सरकार के वित्‍तीय प्रस्‍तावों को मंजूरी प्रदान करना है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने विधेयक पेश किया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। बहस की ...

मार्च 27, 2025 5:46 अपराह्न

views 8

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का समापन आज शाम दिल्‍ली में भव्य समारोह के साथ

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का समापन आज शाम दिल्‍ली में भव्य समारोह के साथ होगा। इसका आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण कर रहा है। समापन समारोह में युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल होंगी।     आठ दिन की इस चैंपियनशिप में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, निशानेबाजी  और टेब...

मार्च 27, 2025 5:44 अपराह्न

views 8

नेपाल में इस वर्ष वसंत ऋतु में पर्वतारोहण के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू

नेपाल-पर्वतारोहण     नेपाल में इस वर्ष वसंत ऋतु में पर्वतारोहण के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, आठ पर्वतारोही समूहों के 18 महिलाओं और 40 पुरुषों ने अन्नपूर्णा-1 सहित कई चोटियों पर चढ़ने की अनुमति प्राप्त की है।