मार्च 29, 2025 5:55 अपराह्न

views 39

बिहार में पटना विश्‍वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्‍न

बिहार में पटना विश्‍वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गया। इसमें तकरीबन 45 दशमलव दो-पांच प्रतिशत मतदान हुआ। विभिन्‍न महाविद्यालयों और विभागों के छात्रों ने चुनाव में भाग लिया और वोट डाले। छात्र संघ के अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, महासचिव, संयुक्‍त सचिव और कोषाध्‍यक्ष पद के लिए 37 उम्‍म...

मार्च 29, 2025 5:53 अपराह्न

views 8

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज रकाबगंज गुरूद्वारे में पीएम विकास योजना के तहत एक परियोजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज रकाबगंज गुरूद्वारे में पीएम विकास योजना के तहत एक परियोजना का शुभारंभ किया, जिसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। इसके बाद मीडिया से बातचीत में श्री रिजिजू ने बताया कि इसमें 31 हज़ार 600 युवा शामिल होंगे। उन्होंने ब...

मार्च 29, 2025 5:51 अपराह्न

views 38

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पर्यावरण के प्रति सचेत और संवेदनशील जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पर्यावरण के प्रति सचेत और संवेदनशील जीवन शैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा है‍ कि इससे न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि प्रकृति और अधिक जीवंत बनेगी। राष्‍ट्रपति ने आज नई दिल्‍ली में एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन - पर्यावरण 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही । दो दिन के इस ...

मार्च 29, 2025 5:48 अपराह्न

views 27

अमरीका में खसरे के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है

अमरीका में खसरे के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि वर्ष 2025 की शुरुआत में ही खसरे के मामलों की संख्‍या 2024 के कुल मामलों से अधिक हो चुकी है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों ने 20 राज्यों में खसरे के 483 मामलों की पुष्टि की है।  इनमें से 2 रोगी की मौ...

मार्च 29, 2025 5:47 अपराह्न

views 23

एक अमरीकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा अमरीकी-वित्तपोषित अंतर्राष्ट्रीय समाचार सेवा वॉयस ऑफ अमरीका को बंद करने के प्रयासों को रोक दिया है

एक अमरीकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा अमरीकी-वित्तपोषित अंतर्राष्ट्रीय समाचार सेवा वॉयस ऑफ अमरीका को बंद करने के प्रयासों को रोक दिया है। स्थानीय मीडिया ने कहा कि न्यायाधीश जेम्स पॉल ओटकेन ने इस कदम को मनमाना निर्णय बताया। हालांकि अदालत ने प्रसारण की बहाली के निर्द...

मार्च 29, 2025 5:44 अपराह्न

views 34

मध्य यूक्रेनी शहर द्निप्रो पर रूस के ड्रोन हमले में चार लोग मारे गए हैं और 21 घायल हो गए हैं

मध्य यूक्रेनी शहर द्निप्रो पर रूस के ड्रोन हमले में चार लोग मारे गए हैं और 21 घायल हो गए हैं। क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने बताया कि कल देर रात हुए हमले के बाद एक रेस्तरां परिसर और कई आवासीय इमारतों में आग लग गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि रात भर राजधानी कीव सहित कई अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों में हव...

मार्च 29, 2025 2:05 अपराह्न

views 14

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में, अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना: मौसम विभाग

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के छह जिलों झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बलांगीर और कालाहांडी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आर्द्रता में वृद्धि और हवा की दिशा में ब...

मार्च 29, 2025 2:04 अपराह्न

views 17

विनाशकारी भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से फोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से फोन पर बातचीत की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने भूकंप से हुई मौतों पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में भारत इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार के लोगों क...

मार्च 29, 2025 1:56 अपराह्न

views 19

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा ग्रीनलैंड में भड़काऊ टिप्पणी के बाद डेनमार्क के विदेश मंत्री ने साधा अमरीका पर निशाना

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा ग्रीनलैंड में भड़काऊ टिप्पणी किए जाने के कुछ घंटों बाद अमरीका पर निशाना साधा। दो मिनट के वीडियो संदेश में, श्री रासमुसेन ने अमरीका से ग्रीनलैंड के बारे में शत्रुतापूर्ण संदेश देना बंद करने का आग्रह किया।   इ...

मार्च 29, 2025 1:54 अपराह्न

views 12

टेबल टेनिस: भारत के मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर इवेंट के अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई किया

टेबल टेनिस में, भारत के मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर इवेंट के अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसा करने वाले ठक्‍कर पहले भारतीय हैं। उन्होंने आज चेन्नई में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेयर को तीन-दो से हराया।   पह...