मार्च 30, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 29

भारत के निहाल सरीन ने जीता ताशकंद ओपन अग्ज़ामोव स्‍मारक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब

भारत के निहाल सरीन ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में ताशकंद ओपन अग्ज़ामोव स्‍मारक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 10 में से 8 अंक के साथ खिताब हासिल किया। इस जीत से निहाल ने 7.1 एलो रेटिंग अंक प्राप्त कर लिए हैं। इसके साथ ही उनकी लाइव रेटिंग 2  हजार 694 हो गई।

मार्च 30, 2025 10:59 पूर्वाह्न

views 9

तालिबान ने अमरीकी महिला फेय डैल हॉल को रिहा किया

तालिबान ने अमरीकी महिला फेय डैल हॉल को रिहा कर दिया है। फेय डैल हॉल को फरवरी में बिना अनुमति के ड्रोन का इस्तेमाल करने के आरोप में से रिहा कराया गया है। अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत, जालमे खलीलजाद ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर तस्वीर के साथ हॉल की रिहाई की पुष्टि की।   हॉल जनवरी के बाद से...

मार्च 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 27

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मारा गया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर अनुज कनौजिया

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह का एक शार्पशूटर अनुज कनौजिया कल रात जमशेदपुर में मारा गया। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के अपर महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में कनौजिया की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू क...

मार्च 30, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 26

आज पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है तेलुगु नववर्ष दिवस उगादी

आज तेलुगु नववर्ष दिवस, उगादी पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू चंद्र कैलेंडर की शुरुआत पर यह त्‍योहार तेलुगु राज्‍यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जा रहा है। आज तेलंगाना में ‘श्री विश्ववसु’ नाम उगादी मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग पंचांगम यानी नए साल की भविष्यवाणी सुनने के अला...

मार्च 30, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 22

म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1644 हुई

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 हजार 644 हो गई है। देश की सैन्य सरकार ने कहा है कि घायलों की संख्या बढ़कर 3 हजार 408 हो गई है। 139 लोग अब भी लापता हैं। अधिकांश मृत्‍यु म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में हुई हैं।       इस बीच, म्यांमार की राष्ट...

मार्च 30, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 25

देशभर के मंदिरों में सवेरे की आरती के साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र उत्सव का शुभारंभ

देशभर के मंदिरों में सवेरे की आरती के साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र उत्सव का आज शुभारंभ हो गया। यह त्‍यौहार देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। नौ दिवसीय उत्सव का समापन भगवान राम के जन्मदिन, राम नवमी के दिन होता है।       आकाशवाणी का आराधना यूट्यूब चैनल नवरात्र के लिए आज से 6 अप्...

मार्च 30, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 26

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के पटना में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के पटना में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सहकारी सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के एक हिस्से के रूप में किया जा रहा है।   पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों ...

मार्च 30, 2025 9:35 पूर्वाह्न

views 15

आज से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

हिंदू नववर्ष आज से शुरू हो रहा है। इसे नवसंवत्सर भी कहा जाता है। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। देश के विभिन्न भागों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गोवा में इसे गुड़ी पड़वा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में युगादि, कश्‍मीर में नवरेह, मणिपुर में सजिबु नोंगमा चेरोबा, असम मे...

मार्च 30, 2025 9:17 पूर्वाह्न

views 15

आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा

मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और दरवाजों के बाहर रंगोली बनाते हैं। पारंपरिक परिधान पहनकर शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। चैत्र नवरात्र भी आज शुरु हो रहे हैं। यह रामनवमी को सम्...

मार्च 30, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 17

टेबल टेनिस: मानव ठक्कर विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्‍पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर स्‍पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चेन्नई में कल ठक्कर ने ओलिम्पिक और विश्व पदक विजेता दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून को 3-2 से पराजित किया। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में ठक्‍कर ने जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेय...