मार्च 31, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 25

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

आईपीएल टी-20 क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने कल रात गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। 183 रन के जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए वानिंदु हसरं...

मार्च 31, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 13

पब्लिक स्पीक कार्यक्रम में आज “पोषण अभियान से कुपोषण का निवारण” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, अपने साप्‍ताहिक फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में, आज रात साढे़ नौ बजे "पोषण अभियान से कुपोषण का निवारण" विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। परिचर्चा में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वर्मा और एम्‍स की आहार विशेषज्ञ डॉ. ...

मार्च 31, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 16

आज पूरे देश में मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को दी शुभकामनाएं

ईद-उल-फितर का त्योहार आज देशभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद को रमजान के महीने की समाप्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इस मौक़े पर आज ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जा रही है। राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में विशेष नमाज अता की जा र...

मार्च 31, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 15

एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप: फ्री स्‍टाइल स्पर्धा में ओलंपिक पदक विजेता दीपक पूनिया और उदित ने रजत पदक जीता

जॉर्डन की राजधानी अम्‍मान में, एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप की फ्री स्‍टाइल स्पर्धा में, कल ओलंपिक पदक विजेता दीपक पूनिया और उदित ने रजत पदक जीता। दीपक पूनिया को 92 किलोग्राम भारवर्ग में जबकि उदित को 61 किलोग्राम वर्ग में रजत मिला।   दिनेश ने 125 किलोग्राम वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के जियामुहम्मत सप...

मार्च 31, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 14

कटरा से कश्‍मीर के लिए पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस 19 अप्रैल को रवाना करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से कश्‍मीर के लिए पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस को रवाना करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को ऊधमपुर पहुंचेंगे और विश्‍व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन करेंगे।  वंदे भारत रेलगाड़ी फिलहा...

मार्च 31, 2025 6:21 पूर्वाह्न

views 13

असम सरकार ने डिब्रूगढ़ जिले में अफस्‍पा को 31 मार्च से आगे न बढ़ाने का फैसला किया

असम सरकार ने डिब्रूगढ़ जिले में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम- अफस्‍पा को इस वर्ष 31 मार्च से आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। असम सरकार ने कल एक अधिसूचना में कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए, डिब्रूगढ़ जिले को अशांत क्षेत्र घोषित किए रखने की आवश्यकता नहीं है।   हालांकि, राज्‍य सरका...

मार्च 31, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 13

आज से दो दिवसीय महाराष्ट्र यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिन की महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी। वह आज शाम मुंबई पहुंचेगी। राष्ट्रपति मुर्मु कल मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल होंगी।

मार्च 30, 2025 9:08 अपराह्न

views 28

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, साप्‍ताहिक फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में, कल रात साढे नौ बजे “पोषण अभियान के माध्यम से कुपोषण का निवारण ” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, साप्‍ताहिक फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में, कल रात साढे नौ बजे "पोषण अभियान के माध्यम से कुपोषण का निवारण " विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, नई दिल्‍ली के बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय वर्मा और एम्‍स आहार ...

मार्च 30, 2025 8:53 अपराह्न

views 30

टोंगा के पास 7 दशमलव एक तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आने से सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया

टोंगा के पास 7 दशमलव एक तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आने से सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया था। शुरुआती दौर में किसी तरह के नुकसान की कोई रि...

मार्च 30, 2025 8:45 अपराह्न

views 40

मणिपुर में शमनवाद का पालन करने वाले मैतेई समुदाय का चंद्र नववर्ष दिवस चेइराओबा उत्सव आज पूरे राज्य में मनाया गया

मणिपुर में शमनवाद का पालन करने वाले मैतेई समुदाय का चंद्र नववर्ष दिवस चेइराओबा उत्सव आज पूरे राज्य में मनाया गया। यह त्यौहार मणिपुर के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से है जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।     इस दिन, मैतेई समुदाय के लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और पारंपरिक व्यंजन तैयार करके पड़ोसियों ...