मार्च 31, 2025 8:59 अपराह्न
14
राष्ट्र की समृद्धि के लिए दुआओं के साथ देशभर में मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार
आज देश के विभिन्न भागों में ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक भी माना जाता है। दिल्ली के जामा मस्जिद, फतेह...