अप्रैल 1, 2025 12:29 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों में हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों में इस बार हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

अप्रैल 1, 2025 12:28 अपराह्न

views 18

झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है तीन दिवसीय राजकीय प्रकृति पर्व सरहूल

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में तीन दिवसीय राजकीय प्रकृति पर्व सरहूल धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सरहूल की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इधर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सरहूल की बधाई दी है।...

अप्रैल 1, 2025 12:27 अपराह्न

views 24

धर्मांतरण की रोकथाम के लिए संथाल परगना से शुरू हुआ आंदोलन अब बंगाल, ओड़िशा और बिहार में भी फैलाया जाएगा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल सरायकेला-खरसांवा के कांड्रा मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मांतरण की रोकथाम के लिए संथाल परगना से शुरू हुआ आंदोलन अब बंगाल, ओड़िशा और बिहार में भी फैलाया जाएगा, ताकि आदिवासी समाज को सुरक्षित किया जा सके।

अप्रैल 1, 2025 1:44 अपराह्न

views 11

वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य किसी की संपत्ति जब्त करना नहीं, बल्कि न्याय देना है: केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी

  केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य किसी की संपत्ति जब्त करना नहीं, बल्कि न्याय देना है। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में श्री जोशी ने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।   भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश शर्मा ने भी विधेयक का पक्ष लेते ह...

अप्रैल 1, 2025 12:05 अपराह्न

views 28

साहिबगंज के बरहेट एमजीआर रेल लाइन पर दो माल गाड़ियों की टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत, चार लोग घायल

साहिबगंज के बरहेट एमजीआर रेल लाइन पर दो माल गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। बरहेट थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। यह घटना आज तड़के लगभग 3 बजे की है। एक ही रेल ट्रैक पर दो मालगाड़ी का आ जाना जांच का विषय है।

अप्रैल 1, 2025 12:04 अपराह्न

views 26

आज से कोयले पर बाजार दर पर रॉयल्टी वूसलेगी झारखंड सरकार

झारखंड सरकार आज से खनिजों पर रॉयल्टी और सेस में बदलाव कर रही है। इसके तहत सरकार कोयले पर रॉयल्टी बाजार दर पर वूसलेगी। इसका सबसे अधिक प्रभाव कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल, इसीएल और बीसीसीएल पर पड़ेगा। इन कंपनियों द्वारा उत्पादित अधिकांश कोयला पावर प्लांटों को बेचा जाता है, जिसकी रॉयल्टी दर बाजार मूल्य से...

अप्रैल 1, 2025 12:01 अपराह्न

views 37

वित्त वर्ष 2025-2026 का बजट आज से लागू

वित्त वर्ष 2025-2026 का नया बजट आज एक अप्रैल से लागू हो रहा है। केंद्र सरकार ने एक फरवरी को बजट पेश करते हुए जिन चीजों की घोषणाएं की थीं, वह आज से लागू हो जायेंगी। सरकार की घोषणाओं के तहत कुछ उत्पादों पर सीमा शुल्क घटायी गयी थी जबकि कुछ वस्तुओं में बढ़ाई गयी थी। इससे लगभग 200 वस्तुओं की कीमतें प्रभाव...

अप्रैल 1, 2025 12:00 अपराह्न

views 6

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात की

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इसमें मंत्री, संसद सदस्य, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों में शामिल चिली के प्रमुख नागरिक हैं। राष्ट्राध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति बोरिक की यह पहली...

अप्रैल 1, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 11

भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान और भारतीय नौसेना के आईएनएस घड़ियाल जहाज से मांडले के लिए भेजी गई खाद्य सामग्री

  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय वायुसेना का सी-130 जे विमान आज सुबह 16 टन आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली से मांडले के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का एक जहाज आईएनएस घड़ियाल 442 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री लेकर विशाखापत्तनम से रवाना हुआ है। उन्‍ह...

अप्रैल 1, 2025 2:25 अपराह्न

views 24

वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर मात्र 6 रह गई है: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश में वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर छह हो गई है। गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ दृढ़ दृष्टिकोण...