अप्रैल 3, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 19

नवरात्र के छठें दिन विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों में आज मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

चैत्र नवरात्र के छठें दिन प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों में आज श्रद्धालु मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही पुजा- अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड रही है। वहीं कल भक्तों ने मां दुर्गा के चैथे और पांचवे स्वरूप की पूजा-अर्चना की।

अप्रैल 3, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 32

देहरादून में एक मोटर साइकिल दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु

देहरादून में देर रात हुई एक मोटर साइकिल दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई। सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि  तीनों युवक रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गई।

अप्रैल 3, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 2.8K

निजी विद्यालयों के शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर जारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर  से अभिभावक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नंबर जारी करते हुए कहा कि प्रदेशभर से अभिभावकों की...

अप्रैल 3, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 21

चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए शासन-प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ हैं। सचिव उत्तराखंड एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल ने उत्तरकाशी पहुंच कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया।  इस दौरान श्री खैरवाल ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्व...

अप्रैल 3, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 19

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 29 लाख 80 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 29 लाख 80 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पार्क के निदेशक डाॅक्टर साकेत बडोला ने बताया कि 2024-25 में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 33 जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में 23 फीसदी में वृद्धि हुई है इससे वित्तीय वर्ष 2023-24 में 28 फीसदी राजस्व की ...

अप्रैल 3, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 20

ट्यूबवेल पर बिजली व्यय कम करने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए

उत्तराखंड में ट्यूबवेल पर बिजली व्यय कम करने के लिए खाली स्थानों की मैपिंग कर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय में विश्व बैंक सहायता प्राप्त अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चल रहे उत्तराखण्ड जलापूर्ति कार्यक्रम (2018-2025) की 12वीं उच्चाधिकार प्राप्त समिति की...

अप्रैल 3, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 18

मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को एक छत के नीचे लाने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि श्रमिकों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं को एक छत के नीचे लाया जाए, ताकि पात्र श्रमिकों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। सचिवालय में उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक मे...

अप्रैल 3, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 24

‘फिट उत्तराखंड अभियान’ के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश

'फिट उत्तराखंड अभियान' के लिये अगले पन्द्रह दिनों के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर इसकी कार्ययोजना तैयार करेंगे। देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश...

अप्रैल 3, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 34

उत्तराखंड के सहकारी बैंकों को पिछले वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपए का लाभ हुआ

उत्तराखंड के सहकारी बैंकों को पिछले वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2017 में अधिकतर जिला सहकारी बैंक घाटे में थे और आज प्रदेश के सभी जिलोें के सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर के सहकारी बैंको...

अप्रैल 3, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 17

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार में कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार में कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। कैंप कार्यालय मायापुर में आयोजित इस बैठक में मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।   मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं, जो हरिद्वार शहर औ...