अप्रैल 4, 2025 4:32 अपराह्न

views 24

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। इसके साथ ही संसद का बजट सत्र समाप्त हो गया जो इस वर्ष 31 जनवरी को शुरू हुआ था।       अपने समापन भाषण में लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सदन में 118 प्रतिशत उत्‍पादकता दर्ज की गई। उन्‍होंने कहा कि...

अप्रैल 4, 2025 2:03 अपराह्न

views 17

वक्‍फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों में पूरी तरह से संविधान के अनुसार पारित हुआ है: भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि वक्‍फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों में पूरी तरह से संविधान के अनुसार पारित हुआ है। इस विधेयक को अदालत में चुनौती देने के कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी को अदालत में जाने से कोई नहीं र...

अप्रैल 4, 2025 2:02 अपराह्न

views 15

आज तीन दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर आज शाम तीन दिन की राजकीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य “साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देना” के संयुक्त दृष्टिकोण के तहत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।   प्रस्थान वक्तव्य ...

अप्रैल 4, 2025 1:55 अपराह्न

views 17

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 918 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 930 हुआ: सरकार

सरकार ने कहा है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात, वर्ष 2014-15 में 918 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 930 हो गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में महिला और बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाल लिंगानुपात में कमी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद...

अप्रैल 4, 2025 1:51 अपराह्न

views 15

केरल: एनडीए नेताओं ने वक्‍फ बोर्ड के दावे के विरूद्ध आंदोलनरत मुनम्‍बम गांव का किया दौरा

केरल में एनडीए नेताओं ने आज कोच्चि के पास मुनम्‍बम गांव का दौरा किया जहां के 600 स्‍थानीय निवासी उनकी आवासीय संपत्ति पर वक्‍फ बोर्ड के दावे के विरूद्ध आंदोलन कर रहे थे।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तथा बीडीजेएस नेता तुषार वेलापल्‍ली ने निवासिय...

अप्रैल 4, 2025 1:48 अपराह्न

views 13

सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के कारोबार में दर्ज की गई गिरावट

घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पारस्परिक टैरिफ की घोषणा से कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद आईटी, फार्मास्युटिकल और धातु शेयरों में भारी बिकवाली हुई। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स 764 अंक गिरकर 75 हजार 531 पर था...

अप्रैल 4, 2025 1:45 अपराह्न

views 18

नई दिल्‍ली: हमारी परम्‍परा हमारी विरासत पहल के अंतर्गत राष्‍ट्रीय स्‍तर के कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल रहे उपस्थित

पंचायती राज मंत्रालय ने आज झारखंड सरकार के पंचायतीराज विभाग के संयुक्‍त तत्‍वाधान में नई दिल्‍ली में हमारी परम्‍परा हमारी विरासत पहल के अंतर्गत राष्‍ट्रीय स्‍तर के एक दिवसीय कार्यक्रम  का आयोजन किया।     इस अवसर पर पंचायतीराज राज्‍य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने जनजातीय समुदाय से शिक्षा की ओर ...

अप्रैल 4, 2025 1:35 अपराह्न

views 17

लोकसभा को आज अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया

लोकसभा को आज अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया। अपने समापन संबोधन में लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस साल 31 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र के दौरान 118 प्रतिशत उत्‍पादकता दर्ज की गई। उन्‍होंने बताया कि सत्र के दौरान लोकसभा में 16 विधेयक पारित हुए।     इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री...

अप्रैल 4, 2025 1:34 अपराह्न

views 14

अमरीका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन

अमरीका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर आज विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस, डीएमके और अन्य दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वे टैरिफ पर सरकार से जवाब मांग रहे थे।   संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि अमरीकी टैरिफ से...

अप्रैल 4, 2025 1:27 अपराह्न

views 17

ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में महत्‍वपूर्ण निजी निवेश मामले में भारत ने हासिल किया 10वां स्‍थान

कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता यानि ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में महत्‍वपूर्ण निजी निवेश के मामले में भारत ने 10वां स्‍थान हासिल किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र व्‍यापार और विकास की ओर से जारी प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट 2025 के अनुसार 2024 में भारत का 36वां स्‍थान था और उसने 2022 के अपने 48वें स्‍थान में सुधार कि...