अप्रैल 7, 2025 2:16 अपराह्न

views 105

सर्वोच्‍च न्‍यायालय वक्‍फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की तत्‍काल सुनवाई पर सहमत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज वक्‍फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की तत्‍काल सुनवाई को सूचीबद्ध करने पर विचार करने को लेकर सहमति दिखाई है। मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति संजीव खन्‍ना, न्‍यायाधीश संजय कुमार और के.वी.विश्‍वनाथन की खंडपीठ ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर ...

अप्रैल 7, 2025 2:13 अपराह्न

views 15

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र के लिए डिजिटल जोखिम रिपोर्ट 2024 जारी की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र के लिए डिजिटल जोखिम रिपोर्ट 2024 जारी की। समारोह को संबोधित करते हुए, सचिव एस कृष्णन ने उद्योग के सभी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा क्षेत्र में आत्...

अप्रैल 7, 2025 2:30 अपराह्न

views 13

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंकों से ऋण के कथित गबन को लेकर तमिलनाडु के मंत्री के एन नेहरू और अन्य के आवासों पर छापे मारे

तमिलनाडु में प्रवर्तन निदेशालय, राज्य नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री के.एन. नेहरू, उनके भाई रविचंद्रन, ट्रू वैल्यू होम्स के एक व्यापारिक साझेदार, मणिवन्नन और पेरम्बलुर से सांसद उनके बेटे अरुण नेहरू के आवासों पर छापेमारी कर रहा है। ये छापे कथित तौर पर दो बैंकों से ऋण लेने में गबन के आरोपों से...

अप्रैल 7, 2025 2:09 अपराह्न

views 33

विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, पीएम मोदी ने एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

स्वास्थ्य और इससे जुडे़ अच्छे व्यवहारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वर्ष का विषय है स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य। इस विषय का उद्देश्‍य मातृ और नवजात मृत्यु को रोकना और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य तथ...

अप्रैल 7, 2025 2:07 अपराह्न

views 22

सेंसेक्स-निफ्टी में 4% से अधिक की गिरावट दर्ज

प्रमुख भारतीय शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी, आज दोपहर बाद के कारोबार में चार प्रतिशत से अधिक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। यह बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं और अमरीका में मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में तेज बिकवाली को दर्शाता है। अंतिम जानकारी मिलने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सें...

अप्रैल 7, 2025 2:02 अपराह्न

views 17

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 8 से 13 अप्रैल तक इंग्‍लैण्‍ड और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल से इस महीने की 13 तारीख तक इंग्‍लैण्‍ड और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे दोनों देशों में मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। वह भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्त वार्ता के 13वें मंत्रिस्तरीय दौर में भाग लेंगी। श्रीमती सीतारामन दोनों देशों के थिंक टैंक...

अप्रैल 7, 2025 1:53 अपराह्न

views 15

तेलंगाना: राज्य विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में निर्वाचित सात सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली

तेलंगाना में राज्य विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में निर्वाचित सात सदस्यों ने आज सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के अध्यक्ष जी सुखेंद्र रेड्डी ने अपने कक्ष में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें पद की शपथ दिलाई। सात सदस्‍यों में से चार सदस्‍य निर्वाचन क्षेत्रों से परिषद के लिए आयो...

अप्रैल 7, 2025 1:49 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट, राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात और कच्छ क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट, राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में लू का अलर्ट जारी रहेगा। उन्होंने बताय...

अप्रैल 7, 2025 1:46 अपराह्न

views 36

पंजाब के युवाओं को नशे की लत से नहीं रोका तो इसके घातक परिणाम होंगे : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि अगर पंजाब के युवाओं को नशे की लत से नहीं रोका तो इसके घातक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि नशे की लत के मामले में पंजाब देश में सबसे आगे है। एक सर्वेक्षण के अनुसार यहां 22 लाख लोग नशा करते हैं। उन्होंने इस बुराई को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने का आह्...

अप्रैल 7, 2025 1:43 अपराह्न

views 16

 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो रबिसी लालबालावु के साथ बैठक की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सुबह फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर रातू एटोनियो रबिसी लालबालावु के साथ बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में में डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच चल रहे स्वास्थ्य और चिकित्सा सहयोग पर चर्चा हुई।