अप्रैल 10, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 22

मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की वापसी मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की वापसी मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सभी लोगों को वापस लाना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में श्री शाह ने कहा ...

अप्रैल 10, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 117

आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व होम्योपैथी दिवस

आज दुनिया भर में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जा रहा है । होम्योपैथी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा प्रणाली है। यह स्वास्थ्य सेवा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अपनी प्राकृतिक पद्धतियों के लिए आकर्षित करती है।   आयुष मंत्रालय के अनुसार, देश में 10 क...

अप्रैल 9, 2025 9:16 अपराह्न

views 45

नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार भेंट की

नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार भेंट की। बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की बैठक के लिए नेपाल यात्रा पर पंहुचे श्री चौहान ने प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात की। नेपाल और भारत के बीच पारंपरिक संबंधों के आयामों पर चर्चा करते...

अप्रैल 9, 2025 9:03 अपराह्न

views 42

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम सुलुरपेट पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम सुलुरपेट पहुंचे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उनका स्वागत किया। वे कल नीलगिरी के वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेज के वार्षिक दिवस समारोह में भाग लेंगे।

अप्रैल 9, 2025 9:01 अपराह्न

views 36

बिहार में वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों की संख्या 13

बिहार में वर्षा और बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। बेगूसराय जिले में सबसे अधिक पांच और मधुबनी जिले में तीन लोगों की मौत हुई। दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मृत्‍यु हुई।     आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले के बलिया, भगवानपुर, मटिहानी और साहेबपुर कमाल इ...

अप्रैल 9, 2025 8:58 अपराह्न

views 25

चीन ने कहा है कि वह अमरीका पर जवाबी शुल्‍क 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर रहा है

चीन ने अमरीका की सभी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्‍क लगाने की घोषणा की है। चीन ने कहा कि नए शुल्क 10 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू होंगे।    चीन ने कहा है कि वह अमरीका पर जवाबी शुल्‍क 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर रहा है।     इससे पहले, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की चीन की वस्तुओं ...

अप्रैल 9, 2025 8:55 अपराह्न

views 29

केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज नागालैंड के निउलैंड जिले का दौरा किया

केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज नागालैंड के निउलैंड जिले का दौरा किया। यात्रा के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों के साथ विचार-विमर्श किया और समाज के प्रभावशाली नेताओं से बातचीत की। उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी स्‍तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित योजनाओं में तेजी लाने का...

अप्रैल 9, 2025 8:53 अपराह्न

views 38

उत्‍तर रेलवे और रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

उत्‍तर रेलवे और रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा के बीच नई दिल्‍ली, आनंद विहार टर्मिनल, गाजियाबाद, अयोध्‍या और वाराणसी रेलवे स्‍टेशन पर भीड़ प्रबंधन योजना और होल्डिंग क्षेत्र के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर हुए। इसका उद्देश्‍य इन प्रमुख स्‍टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने और भीड़ नियंत्रण को सुद...

अप्रैल 9, 2025 8:51 अपराह्न

views 61

ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर चार दशमलव तीन प्रतिशत से घटकर चार दशमलव दो प्रतिशत हो गई है

ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर चार दशमलव तीन प्रतिशत से घटकर चार दशमलव दो प्रतिशत हो गई है। जनवरी से दिसंबर 2024 तक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्रों में श्रम बल भागीदारी दर पचास दशमलव तीन प्रतिशत से बढ़कर 51 प्रतिशत से अधिक हो गई है। सभी श्रेणियों में श्रम...

अप्रैल 9, 2025 8:47 अपराह्न

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने आज ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने आज ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और साझा वैश्विक तथा क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की।     इस दौरान दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍त...