अप्रैल 11, 2025 12:18 अपराह्न

views 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्लोवाकिया के कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री होनोरिस कौसा प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्लोवाकिया के नित्रा में कॉन्स्टेंटाइन द फिलॉसफर विश्वविद्यालय ने मानद डिग्री होनोरिस कौसा प्रदान की है। राष्ट्रपति को लोक सेवा और शासन में उनके विशिष्ट कार्यों, सामाजिक न्याय और समावेशन की वकालत और शिक्षा, महिलाओं के सशक्तीकरण, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के संर...

अप्रैल 11, 2025 12:12 अपराह्न

views 23

पाकिस्तान ने 11 हज़ार से ज़्यादा अफ़गान शरणार्थियों को वापस भेजा

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह स्वैच्छिक वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद 11 हज़ार से ज़्यादा अफ़गान शरणार्थियों को वापस भेज दिया है। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कल एक प्रेसवार्ता में कहा कि अब तक 11,230 अफ़गानी नागरिकों को स्वदेश भेजा जा चुका है।   पाकिस्तान ने जनवरी में सभी अफ़गान नागरिक कार्ड ध...

अप्रैल 11, 2025 12:09 अपराह्न

views 26

अनिश्चितताओं से भरी आज की दुनिया में भारत प्रगति का एक शानदार उदाहरण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि अनिश्चितताओं से भरी आज की दुनिया में भारत प्रगति का एक शानदार उदाहरण है। वे कल स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने स्लोवाकिया के व्यवसायों को 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में भाग ल...

अप्रैल 11, 2025 12:06 अपराह्न

views 13

9 जुलाई तक अमरीका के साथ समझौता करने में विफल रहने वाले देशों पर वह फिर से पारस्परिक शुल्क लगाएंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 9 जुलाई तक अमरीका के साथ समझौता करने में विफल रहने वाले देशों पर वह फिर से पारस्परिक शुल्क लगाएंगे। इन देशों को शुल्क पर तीन महीने का विराम दिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद उन्‍होंने कहा कि अगर हम दोनों पक्षों के लिए उचित समझौते पर नहीं पहुंच पाते ह...

अप्रैल 11, 2025 12:03 अपराह्न

views 17

आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करेगा ओडिशा

ओडिशा आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर कटक में एक कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ओडिशा आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने वाला देश का 34वां राज्य बन जाएगा।

अप्रैल 11, 2025 12:01 अपराह्न

views 20

तीरंदाजी विश्वकप: पहले चरण में धीरज बोम्मादेवरा, अतानु दास और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में पहुंची

तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में धीरज बोम्मादेवरा, अतानु दास और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में पहुंच गई है। अमरीका के फ्लोरिडा में तीनों ने कल रात सेमीफाइनल में स्पेन को 6-2 से हराया।   रविवार शाम को फाइनल में उनका सामना चीन से होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में...

अप्रैल 11, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 18

तेलंगाना सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की समस्‍याओं को दूर करने के लिए एआई राइजिंग ग्रैंड चैलेंज शुरू किया

तेलंगाना सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की समस्‍याओं को दूर करने के लिए एआई राइजिंग ग्रैंड चैलेंज शुरू किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विभिन्न सरकारी विभागों और साझेदार संगठनों से उच्च गुणवत्ता वाले डेटासेट को एक साथ लाने के लिए एकीकृत डेटा एक्सचेंज का उद्घाटन किया।   एक आधिकारिक वि...

अप्रैल 11, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 25

उत्‍तर प्रदेश में वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मौत

उत्‍तर प्रदेश में कल वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।   उन्‍होंने अधिकारियों से बुधवार रात और बृहस्‍पतिवार सुबह के बीच राज्‍य में हुई मूसलाधार बारिश औ...

अप्रैल 11, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 35

बिहार में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की जान गई

बिहार में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की जान चली गई। राज्य में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने से राज्य में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा मौतें नालंदा जिले में हुईं जहां पेड़ उखड़ने और दीवारें गिरने से 22 लोगों की जान गई।   राज्य में बिजली गिरने, पेड़ उख...

अप्रैल 11, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 13

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुभेंदु अधिकारी को हनुमान जयंती के अवसर पर कोलकाता में रैली करने की अनुमति दी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को हनुमान जयंती के अवसर पर कल कोलकाता में रैली करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने उत्तर कोलकाता में एक मार्ग पर आयोजित होने वाली रैली के लिए कई शर्तें तय की हैं, जिसका समापन हनुमान...