अप्रैल 26, 2025 2:15 अपराह्न

views 439

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने माना, तीन दशकों तक पाकिस्तान ने किया आतंकवादी समूहों का समर्थन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने स्वीकार किया है कि देश ने तीन दशकों तक आतंकवादी समूहों का समर्थन किया है। ब्रिटिश समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में जब उनसे इस्लामाबाद के आतंकवादी संगठनों को वित्तपोषित करने और उनका समर्थन करने के इतिहास के बारे में पूछा गया तब उन्‍होंने स्वीकार क...

अप्रैल 26, 2025 1:25 अपराह्न

views 22

वैष्‍णो देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए कटरा में स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र अगले महीने से होगा सक्रिय

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री माता वैष्‍णो देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए जम्‍मू के रियासी जिले के कटरा में स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र अगले महीने के पहले सप्‍ताह से सक्रिय हो जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने कल इस संबंध में एक संयुक्‍त समीक्षा बैठक की। &...

अप्रैल 26, 2025 1:22 अपराह्न

views 29

आईपीएल: आज कोलकाता नाईट राईडर्स का सामना पंजाब किंग्स से

आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता नाईट राईडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। पंजाब अंक तालिका में फिलहाल आठ में से पांच मैच जीतकर पांचवे जबकि, कोलकाता आठ मैच में से तीन मैच जीतकर सांतवे स्थान पर है। प्रतियोगिता में कल सनराईजर्...

अप्रैल 26, 2025 1:16 अपराह्न

views 31

सीबीआई रिश्वतखोरी मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता सहित तीन अन्य को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने निजी ठेकेदारों और रेलवे अधिकारियों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ करते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने मुख्य अभियंता विशाल आनंद, झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक...

अप्रैल 26, 2025 12:08 अपराह्न

views 31

अमरीका: विस्कॉन्सिन की न्यायाधीश हन्ना डुगन को किया गया गिरफ्तार

अमेरिका में संघीय एजेंट्स ने विस्कॉन्सिन की न्यायाधीश हन्ना डुगन को गिरफ्तार किया है। उन पर एक अवैध अप्रवासी को गिरफ्तारी से बचने में मदद करने का आरोप है। दोषी पाये जाने पर उन्‍हें छह साल तक की जेल हो सकती है।       एफबीआई ने बताया कि 18 अप्रैल को आप्रवासन एजेंट घरेलू हिंसा के लिए वांछित एक मैक...

अप्रैल 26, 2025 12:03 अपराह्न

views 23

अमरीका पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों पर कार्रवाई में भारत के साथ: तुलसी गबार्ड

अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा है कि अमरीका पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों पर कार्रवाई में भारत के साथ है। सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री गबार्ड ने कहा कि पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले को लेकर अमरीका का समर्थन भारत के साथ है। इस घटना में 26 लोग मारे गये थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोद...

अप्रैल 26, 2025 11:55 पूर्वाह्न

views 15

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा है और इसके सभी रूपों का मुकाबला किया जाना चाहिए।       परिषद ने पहलगाम हमले के अपराधियों, समर्थकों और प्रायोजकों को सजा दिलाने का आह्वान किय...

अप्रैल 26, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 21

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का दिया मुहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना की विभिन्न चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का समुचित जवाब दिया। किसी के ह...

अप्रैल 26, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 72

आकाशवाणी ने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में विभिन्न श्रेणियों में जीते कुल छह पुरस्कार

आकाशवाणी ने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीते हैं। रेडियो और श्रव्य कार्यक्रम निर्माण में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले पुरस्कार समारोह का कल रात मुंबई में आयोजन किया गया।       आकाशवाणी को मिले शीर्ष पुरस्कारों में, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृत...

अप्रैल 26, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 27

सरकार सुनिश्‍चित करेगी कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्‍तान तक न पहुंचे: केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने पाकिस्‍तान के साथ 1960 का सिंधु जल समझौता रोके जाने के महत्‍व पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार सुनिश्‍चित करेगी कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्‍तान तक न पहुंचे। श्री पाटिल कल नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में उच्‍चस्‍...