अप्रैल 28, 2025 7:20 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चौबीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज चौबीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चौदह माओवादियों पर अट्ठाईस लाख पचास हजार रुपए का इनाम था। इन माओवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने समर्पण किया।   इन माओवादियों को सरकार की पुनर्वास योजना के अंतर्गत प्...

अप्रैल 28, 2025 7:14 अपराह्न

views 13

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे गुजरात में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे गुजरात में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। अहमदाबाद में चंदोला झील क्षेत्र से चार सौ से अधिक संदिग्ध अवैध बांग्‍लादेशियों को हिरासत में लिया गया है।   अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने आज घटनास्थल का दौरा कर ...

अप्रैल 28, 2025 8:12 अपराह्न

views 21

श्रीलंका के उवा प्रांत के मुख्य सचिव महेश गम्मनपिला को गिरफ्तार किया गया

श्रीलंका के उवा प्रांत के मुख्य सचिव और राष्ट्रीय उर्वरक सचिवालय के पूर्व निदेशक महेश गम्मनपिला को वहां के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी विवादित जैविक उर्वरक आयात सौदे के सिलसिले में की गई है।   जांचकर्ताओं का आरोप है कि श्री गम्मनपिला ने कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त...

अप्रैल 28, 2025 6:09 अपराह्न

views 26

पीएम नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वेव्स एक परिवर्तनकारी आंदोलनः एल0 मुरुगन

पहली से 4 मई तक होने वाला विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन -वेव्स के माध्‍यम से भारत वैश्विक रचनात्मकता के केंद्र में है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल0 मुरुगन ने एक लेख में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में वेव्स एक परिवर्तनकारी आंदोलन है। यह मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य ...

अप्रैल 28, 2025 6:02 अपराह्न

views 14

सूडानः राजधानी खार्तूम के ओमदुरमन में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स ने 31 नागरिकों की हत्या की

सूडान में राजधानी खार्तूम के उत्‍तर में ओमदुरमन में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स ने कम से कम 31 नागरिकों की हत्या कर दी है। स्वयंसेवी समूहों ने बताया कि बल ने इस क्षेत्र में अब तक की सबसे घातक सामूहिक हत्या की है जिसमें कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।   अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

अप्रैल 28, 2025 5:57 अपराह्न

views 35

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की। विधानसभा के विशेष सत्र में आज श्री शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान कुछ उपद्रवियों के माध्यम से अपने कथानक को जीवित रखने की कोशिश कर रहा है।   उन्‍होंने कहा कि लोगों ने एकजुट रहकर दुनिया को यह संद...

अप्रैल 28, 2025 5:54 अपराह्न

views 21

भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए

भारत ने  फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने इस सौदे पर हस्ताक्षर किए।       26 राफेल मरीन विमानों में से 22 सिंगल सीटर और चार डबल सीटर होंगे। इन्ह...

अप्रैल 28, 2025 9:24 अपराह्न

views 19

यमनः सादा में अमरीकी हवाई-हमलों में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत और 50 घायल

यमन में हौसी समूह ने कहा है कि आज तड़के अमेरिका ने उत्तरी प्रांत सादा में एक हिरासत केंद्र पर हवाई हमला किया, जिसमें 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और लगभग 50 घायल हो गए। खबरों के अनुसार, बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं। अमरीकी सेना ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। &n...

अप्रैल 28, 2025 5:59 अपराह्न

views 9

पटियाला हाउस अदालत ने तहव्वुर राणा की एनआईए हिरासत 12 दिनों के लिए बढ़ाई

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के षडयंत्रकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। अभिकरण ने राणा की 12 दिन की अतिरिक्त हिरासत मांगी है। पटियाला हाउस अदालत ने राणा की एनआईए हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ा दी है। राणा की 18 दिन की रिमां...

अप्रैल 28, 2025 5:42 अपराह्न

views 8

जब लोग एकजुट होंगे, तो आतंकवाद खत्म हो जाएगाः उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कश्मीर ने आतंकवाद की शुरुआत के बाद पहली बार, पहलगाम हमले के पश्‍चात आतंकवाद के खिलाफ विद्रोह किया है। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में उन्‍होंने समूचे क्षेत्र में शोक और निंदा की सहज अभिव्यक्ति की प्रशंसा की, जो आतंकवाद के अंत की शुरुआ...