अप्रैल 30, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 20

पूर्वी चंपारण जिला योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के टीम ने पूर्वी चंपारण जिला योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उनके मोतिहारी स्थित आवास से की गई है। कार्यपालक अभियंता पंचायत सरकार भवन योजना की पहली किस्त के भुगतान के एवज में रिश्वत की...

अप्रैल 30, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 33

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स और क्रिकेट खेल प्रशिक्षण में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में 2025-26 के सत्र से एथलेटिक्स और क्रिकेट खेल प्रशिक्षण में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों विषयों में बीस-बीस सीट का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रथम एकेडमिक और एक्टिविटी परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। कुलपति...

अप्रैल 30, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 60

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- सहकारी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की जरूरत

  सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में सहकारी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की जरूरत है। गया में मगध प्रमंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में श्री कुमार ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिस्कोमान की तर्ज पर राज्य स्तरीय विपनन फेडरेशन तथा प्रमंडल स्तरीय संघ...

अप्रैल 30, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 96

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह परिसर बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड परिसर में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री इसके अलावा यहां स्वीमिंग पुल और ओपन एयर थिएटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यम...

अप्रैल 30, 2025 11:32 पूर्वाह्न

views 23

झाबुआ जिला 97 प्रतिशत से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा

झाबुआ जिला 97 प्रतिशत से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा। जिले को दिए गए लक्ष्य 1 लाख 47 हजार फॉर्मर रजिस्ट्री के विरुद्ध लगभग 1 लाख 43 हजार पंजीकरण पूर्ण कर लिए गए हैं। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि एग्रीस्टैक किसान रजिस्ट्री एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो किसानों को उनकी खेती...

अप्रैल 30, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 31

अक्षय तृतीया आज, बिना मुहूर्त निकाले किया जा सकता है कोई भी शुभ काम

आज अक्षय तृतीया है। आज के दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त निकाले किया जा सकता है। आज बड़ी संख्या में विवाह भी होते हैं। अक्षय तृतीया पर मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर महाराज की उपासना की जाती है। अक्षय तृतीया पर ही सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। आज परशुराम जयंती भी हर्षोल्लास ...

अप्रैल 30, 2025 11:28 पूर्वाह्न

views 27

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुत महान और विराट था: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुत महान और विराट था। वे सामाजिक एकता के प्रबल पक्षधर थे। डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के ही नहीं, सभी वर्गों के मसीहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र नाट्य गृह इन्दौर में डॉ. भ...

अप्रैल 30, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 24

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में 20 मई को मंत्रि-परिषद की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में 20 मई को मंत्रि-परिषद की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी। इसमें होल्कर साम्राज्य की स्थापना करने वाले महाराज मल्हार राव होल्कर का भी स्मरण किया जाएगा। देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्म जयंती वर्ष का समापन 20 मई को हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

अप्रैल 30, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 215

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त का वितरण किया जायेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज धार जिले के उमरबन में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त का वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में राशि प्रदान की जाती है। डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह आयोजन...

अप्रैल 30, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 37

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक-एक क्लस्टर स्कूल की स्थापना की जाएगी

    विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक-एक क्लस्टर स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कुल 559 क्लस्टर स्कूलों की स्थापना करना है। डॉ. रावत ने हल्द्वानी में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में यह बात कही। उन्हो...