अप्रैल 30, 2025 3:41 अपराह्न

views 27

गुरुग्राम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध के निर्देश

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को गुरुग्राम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। श्री राव नरबीर सिंह ने आज हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए।       पर्यावरण मंत्री ने कहा...

अप्रैल 30, 2025 3:33 अपराह्न

views 13

आईएससीई की 10वींँ और आईएससी की 12वींँ कक्षा के परिणाम घोषित

काउन्सिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ामिनेशन ने आईएससीई की दसवीं कक्षा और आईएससी की बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दो लाख पचास हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दसवीं की और 99 ह‍जार पांच सौ 51 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी।   दसवीं में 99 दशमलव तीन-सात प्रतिशत के साथ...

अप्रैल 30, 2025 2:14 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में नई दिल्‍ली में हुई केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की नई दिल्‍ली में बैठक हुई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक थी। मंत्रिमंडल के निर्णयों के बारे में प्रेस वार्ता दोपहर बाद होगी।   मंत्रिमंडल की सुरक्षा कार्य समिति की बैठक भी आज है।

अप्रैल 30, 2025 2:13 अपराह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, वेव्स 2025 का करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से दो दिवसीय महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन, प्रधानमंत्री मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन वे केरल जाएंगे और विजिन्जम अंतरराष्ट्रीय डीपवाटर मल्टीपरपज सीपोर्ट राष्ट्र को ...

अप्रैल 30, 2025 1:46 अपराह्न

views 14

दोपहर के कारोबार में लगभग स्थिर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

  बेंचमार्क घरेलू इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर के कारोबार में लगभग स्थिर ट्रेडिंग कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 20 अंक बढ़कर 80 हजार 308 पर पहुँच गया और निफ्टी तीन अंकों की गिरावट के साथ 24 हजार 333 पर था।

अप्रैल 30, 2025 1:43 अपराह्न

views 22

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ईआरओ और बीएलओ के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार, हरियाणा, दिल्ली, और उत्तर प्रदेश के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और बीएलओ भाग ले रहे ...

अप्रैल 30, 2025 1:04 अपराह्न

views 15

भारतीय मध्‍यस्‍थता संघ का सम्‍मेलन तीन मई को नई दिल्‍ली में होगा

    भारतीय मध्‍यस्‍थता संघ का सम्‍मेलन तीन मई को नई दिल्‍ली में होगा। इसका आयोजन भारतीय अटॉर्नी जनरल कार्यालय तथा विधि और न्‍याय मंत्रालय कर रहे हैं। नई दिल्‍ली में अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि इस सम्‍मेलन में बड़ी संख्‍या में मध्‍यस्‍थता संस्‍थान एक साथ आ सकेंगे और मध्‍यस्‍थता प्रक्रिया से ...

अप्रैल 30, 2025 2:18 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 

    अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तरकाशी जिले में श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट खोले गए। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पू...

अप्रैल 30, 2025 12:55 अपराह्न

views 13

दक्षिण कोरिया और अमरीका टैरिफ उपायों के संबंध में समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए इस सप्ताह चर्चा करेंगे

    दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमरीका इस सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान लागू किए गए टैरिफ उपायों के संबंध में हाल के समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा करने वाले हैं। दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार यह दो दिवसीय तकनीकी वार्ता वाशिंगटन में होगी। जो ...

अप्रैल 30, 2025 12:52 अपराह्न

views 24

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पानी वितरण संबंधित बयान को चौंकाने वाला और निराधार बताया 

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड से पानी वितरण के संबंध में दिए गए बयान को चौंकाने वाला और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पिछले सप्ताह केवल 4000 क्यूसेक्स पानी प्राप्त हुआ है, जो इसकी कुल मांग का लगभग 60 प्रति...