दिसम्बर 29, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 144

महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हराया

महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हरा दिया। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में कल खेले गए मुकाबले में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने 27वें मिनट और टेरेसा वियाना ने 46वें मिनट में गोल किए।   रांची रॉयल्स के ल...

दिसम्बर 29, 2025 7:31 पूर्वाह्न

views 87

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डग ब्रैसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप से सन्यास की घोषणा की

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डग ब्रैसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप से सन्यास की घोषणा की है। 35 वर्षीय ऑलराउंडर डग ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट मैच, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 120 विकेट लिए और 915 रन बनाए। 12 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान,...

दिसम्बर 29, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 55

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने फ्लोरिडा में अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने कल फ्लोरिडा में अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रूस के साथ जारी युद्ध समाप्‍त करने की शांति योजना पर बातचीत हुई। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने बैठक को अत्‍यंत सफल बताया और कहा कि शांति वाार्ता में महत्‍वपूर्ण प्रगति हुई है।...

दिसम्बर 29, 2025 6:42 पूर्वाह्न

views 87

दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए IIT कानपुर के साथ ए.आई-आधारित, डेटा-संचालित तंत्र पर सहयोग की संभावना तलाश रही है: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण से निपटने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी कानपुर के साथ ए.आई-आधारित, डेटा-संचालित तंत्र पर सहयोग की संभावना तलाश रही है। श्री सिरसा ने कहा कि इसका उद्देश्‍य प्रदूषण स्रोतों की पहचान करना, वैज्ञानिक तरीक...

दिसम्बर 29, 2025 6:37 पूर्वाह्न

views 133

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में निधन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का कल 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे जनवरी 2022 से आंतों के कैंसर हो गया था। मॉरिस एक कुशल सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने 1991 में तीन टेस्ट मैच जीते और दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के दौरों पर इंग्लैंड ए. टीम की कप्तानी भी की। मॉरिस ने इंग्लैंड और...

दिसम्बर 29, 2025 6:35 पूर्वाह्न

views 112

भारत ने पांच मैचों की टी-20 महिला क्रिकेट श्रृंखला के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 30 रन से हराया

भारत ने कल तिरुवनंतपुरम में पांच मैचों की टी-20 महिला क्रिकेट श्रृंखला के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 4-0 की बढत बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। जीत के लिए 222 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए श्री...

दिसम्बर 28, 2025 9:44 अपराह्न

views 212

सूर्या करिश्मा तामिरी ने विजयवाड़ा में 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जीता

विजयवाड़ा में 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में सूर्या करिश्मा तामिरी ने महिला सिंग्‍ल्‍स का खिताब जीत लिया। सूर्या करिश्‍मा ने फाइनल में तन्वी पात्री को हराया। महिला डब्‍ल्‍स में शिखा गौतम और अश्विनी भट के ने प्रिया देवी कोंजेंगबन और श्रुति मिश्रा को खिताबी मुकाबले में हराया। उधर, पुरु...

दिसम्बर 28, 2025 9:41 अपराह्न

views 142

एसआईआर प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों- बीएलओ को पुरस्कृत करने की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों- बीएलओ को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को उनके कार्य की मान्यता में निर्वाचन आयोग की ओर स...

दिसम्बर 28, 2025 10:10 अपराह्न

views 573

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को गर्व का प्रतीक बताते हुए कहा – यह विश्व के सामने राष्ट्रीय सुरक्षा पर भारत के अडिग रुख को दर्शाता है। उन्होंने वर्ष के मन की बात के अंतिम कार्यक्रम में देश की उपलब्धियों को भी याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल और विज्ञान से लेकर विश्व के सबसे बड़े मंचों तक- हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 ने हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाले कई क्षण दिए। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिं...

दिसम्बर 28, 2025 9:36 अपराह्न

views 154

थाईलैंड और कंबोडिया के राजनयिकों ने चीन में युद्धविराम समझौते को मजबूत करने के लिए वार्ता शुरू की

थाईलैंड और कंबोडिया के शीर्ष राजनयिकों ने नए युद्धविराम समझौते को मजबूत करने के लिए आज चीन में दो दिवसीय वार्ता शुरू की। थाईलैंड और कंबोडिया ने कल एक नए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देशों की विवादित सीमा पर हफ्तों से जारी लड़ाई को रोकने का आह्वान किया गया था। इस लड़ाई में दोनो...