मई 7, 2025 2:21 अपराह्न

views 17

देशवासियों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को सलाम किया

तेलंगाना के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को सलाम किया। तेलंगाना के एक वकील अमरेंद्र रेड्डी ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। जिला वक्फ बचाव समिति के संयोजक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक सबक है और पड़ोसी देश को भारत की ओर नहीं देखना चा...

मई 7, 2025 2:59 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और कैबिनेट को ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाने के कुछ घंटों बाद हुई।  

मई 7, 2025 2:22 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में देश की बढ़ती आकांक्षाओं को दर्शाता है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को स्टार्टअप, उद्यमियों और युवा सोच के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत में 250 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप हैं और वे उपग्रह प्रौद्योगिकी, प्रणोदन प्रणाली, इमेजिंग और अन्य क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रगति में योगदान दे रहे ...

मई 7, 2025 2:06 अपराह्न

views 20

सभी राजनीतिक दलों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की

सभी राजनीतिक दलों ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में देश के निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्‍या का भारत का जवाब है।   उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार भारत और इसके लोगों पर किसी भी हमले का समुचित जव...

मई 7, 2025 1:56 अपराह्न

views 13

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और तनाव कम करने का आह्वान किया

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और तनाव कम करने का आह्वान किया है।   शेख अब्दुल्ला ने सैन्य वृद्धि को रोकने, दक्षिण एशिया में स्थिरता को मजबूत करने और आगे क्षेत्रीय तनाव से बचने के लिए संवाद और आपसी समझ के...

मई 7, 2025 1:35 अपराह्न

views 25

श्रीलंका: सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर ने अधिकांश स्थानीय प्राधिकरणों में जीत हासिल की

श्रीलंका की सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर- एनपीपी  ने अधिकांश स्थानीय प्राधिकरणों में जीत हासिल की है। एनपीपी ने 100 से अधिक परिषदों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। श्रीलंका में कल स्थानीय सरकार के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ।  

मई 7, 2025 1:06 अपराह्न

views 22

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री से बात की

गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की।   सूत्रों के अनुसार श्री शाह ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चि...

मई 7, 2025 1:04 अपराह्न

views 16

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार भारी गोलीबारी में 9 नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर में रातभर पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार भारी गोलीबारी में नौ नागरिकों की मौत हो गई और 41 से अधिक नागरिक घायल हो गए।   आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के ब...

मई 7, 2025 12:50 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर तीन देशों की अपनी आगामी यात्रा स्थगित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर तीन देशों की अपनी आगामी यात्रा स्थगित कर दी है। श्री मोदी का दौरा क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड्स के लिए निर्धारित था।

मई 7, 2025 12:49 अपराह्न

views 18

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर कई घरेलू उड़ानें रद्द की गईं

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर कई घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने जानकारी दी कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें इस महीने की 10 तारीख तक रद्द कर दी गई हैं।   इस बीच, इंडिगो ने भी आज श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मश...