मई 9, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 29

आज से अमरीका के शिकागो में शुरू हो रही है विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप-2024-2025 आज से अमरीका के शिकागो में शुरू हो रही है। स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह भारतीय अभियान की नेतृत्‍व करेंगी। विश्व वरीयता क्रम में 62वें और भारत की नंबर एक खिलाड़ी अनाहत का सामना पहले दौर में दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी अमरीका की मरीना स्टेफनोनी से होगा। महिला वर्ग ...

मई 9, 2025 10:45 पूर्वाह्न

views 19

पठानकोट या राजौरी में आतंकवादियों के आत्मघाती हमले की ख़बर पूरी तरह झूठी

पठानकोट या राजौरी में आतंकवादियों के आत्मघाती हमले की ख़बर पूरी तरह झूठी है। रक्षा सूत्रों ने कहा है कि दोनों तरफ से टैंकों की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी है।

मई 9, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 19

दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की

दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान हालात और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी के कारण यह निर्णय लिया गया है।

मई 9, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 22

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया, कैथोलिक चर्च के इतिहास में पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया है। कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी हैं। उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा।   शिकागो में जन्मे उन्हत्तर वर्षीय श्री प्रीवोस्ट ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य हैं और पेरू में सेवा दे चुके हैं। उन्हें 2023 में...

मई 9, 2025 9:55 पूर्वाह्न

views 14

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल शाम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। उन्‍होंने सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।     डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत हमले को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता...

मई 9, 2025 9:26 पूर्वाह्न

views 23

आरबीआई ने सामान्य मार्ग से कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले एफपीआई के लिए मानदंडों में ढील दी

भारतीय रिजर्व बैंक ने सामान्य मार्ग से कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों- एफपीआई के लिए मानदंडों में ढील दी है। रिज़र्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि एफपीआई को अब अल्पकालिक निवेश और सांद्रता सीमाओं का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी।     सांद्रत...

मई 9, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 24

पाकिस्‍तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागी, भारत ने नाकाम किए हमले

पाकिस्‍तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागी हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सभी मिसाइल हमलों को एयर डिफेंस यूनिट्स से नाकाम कर दिया गया है। जम्मू के ऊपर के दृश्य इजरायल पर हमास के हमले की याद दिलाते हैं।     पाकिस्तानी सेना आतंकी गुट हमास की तरह काम ...

मई 9, 2025 12:15 अपराह्न

views 32

भारतीय सेना ने कल रात पश्चिमी सीमा पर पाकिस्‍तान द्वारा ड्रोन और अन्‍य हथियारों से किए गए हवाई हमलों का कड़ा जवाब दिया

भारतीय सशस्त्र बलों ने कल रात ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने कहा कि संघर्षविराम के इन उल्‍लंघनों का माकूल जवाब...

मई 9, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 27

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ताइपे ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा कल ताइपे ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।   विश्व में 44वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में भारत के ही वरिष्ठ खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराया। क्वार्टर फाइनल में आज 20 वर्षीय आय...

मई 9, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 17

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के साथ विशेष व्यापार समझौते की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल रात ब्रिटेन के साथ विशेष व्यापार समझौते की घोषणा की। श्री ट्रम्प ने इसे कई समझौतों में से पहला समझौता बताया। इस समझौते में चुनिंदा ब्रिटिश कारों पर आयात कर में कमी और इस्पात तथा एल्युमीनियम के शुल्क-मुक्त आयात शामिल हैं। ब्रिटेन के अधिकांश सामानों पर दस प्रत...