मई 9, 2025 2:14 अपराह्न

views 18

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कहा – सभी एटीएम और धन निकासी की मशीनें तथा सभी डिजिटल सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित हो रही हैं

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कहा है कि सभी एटीएम, धनराशि जमा करने की मशीनें, स्‍वचालित नकदी जमा और धन निकासी की मशीनें तथा सभी डिजिटल सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित हो रही हैं और आम जनता के इस्‍तेमाल के लिए उपलब्‍ध हैं। एक परामर्श में बैंकों ने ग्राहकों से किसी भी अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करने की सला...

मई 9, 2025 2:28 अपराह्न

views 20

भारतीय शेयर बाजार में 1.1 प्रतिशत की गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर एक दशमलव एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, उपभोक्ता वस्तुएं, पूंजीगत सामान और औद्योगिक क्षेत्र लाभ बनाए रखने में कामयाब रहे, जबकि अन्य सभी क्षेत्...

मई 9, 2025 2:07 अपराह्न

views 12

देशभर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और इसकी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं: आईओसीएल

भारतीय तेल निगम लिमिटेड-आईओसीएल ने कहा है कि देशभर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और इसकी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं। आईओसीएल ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि वे घबराहट में खरीदारी करने और अनावश्यक भीड़ से बचें ताकि सभी के लिए ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। आईओसीएल ने कह...

मई 9, 2025 2:02 अपराह्न

views 19

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करेंगे विजय दिवस परेड की मेजबानी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज मॉस्को में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विजय दिवस परेड की मेजबानी करेंगे।   इस कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको सहित 20 से अधिक विदेशी नेता शामिल होंगे। वर्ष 2022 के फरवरी मे...

मई 9, 2025 1:08 अपराह्न

views 28

भारत और चिली ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए आाधिकारिक प्रस्‍तावों पर हस्ताक्षर किए

भारत और चिली ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए आाधिकारिक प्रस्‍तावों पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। भारत में चिली के राजदूत जुआन अंगुलो और वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव विम...

मई 9, 2025 12:59 अपराह्न

views 16

भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई है। इस विशेष रेलगाड़ी संख्‍या-04612 में 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच होंगे। यह रेल सवेरे 10 बजकर 45 मिनट से जम्मू से चलेगी।     बीस कोच वाली एक और वंदे भारत रेलगाडी द...

मई 9, 2025 12:31 अपराह्न

views 33

किसी को भी अन्‍य देश पर हमले के लिए अपनी वायु सीमा या भूमि का इस्‍तेमाल करने की अनुमति नहीं देगी श्रीलंका सरकार: नलिंदा जयातिस्‍सा

श्रीलंका में मंत्रिमंडल के प्रवक्‍ता डॉक्‍टर नलिंदा जयातिस्‍सा ने कहा है कि श्रीलंका सरकार किसी को भी अन्‍य देश पर हमले के लिए अपनी वायु सीमा या भूमि का इस्‍तेमाल करने की अनुमति नहीं देगी। उन्‍होंने कल मंत्रिमंडल की सप्‍ताहिक ब्रीफिंग के दौरान भारत और पाकिस्‍तान के तनाव के बारे में श्रीलंका का यह दृ...

मई 9, 2025 12:30 अपराह्न

views 17

भारत के मुंहतोड़ जवाबी हमलों के बाद फर्जी खबरें और गलत सूचनाएं प्रसारित करने में लगा है पाकिस्तान

भारत के मुंहतोड़ जवाबी हमलों के बाद, पाकिस्तान फर्जी खबरें और गलत सूचनाएं प्रसारित करने में लगा हुआ है। जनता को गुमराह करने के लिए पाकिस्‍तान अपनी सेना की झूठी जीत की कहानियां फैलाने में लगा हुआ है। यह पाकिस्‍तान के अनुचित व्‍यवहार को दर्शाता है।

मई 9, 2025 12:27 अपराह्न

views 23

भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने अनेक उपाय शुरू किये

राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न स्थानों में पाकिस्तान के हमलों के प्रयासों के बाद भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच अनेक उपाय शुरू किये हैं। इनमें सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट करना, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करना और स्कूलों को बंद करना शामिल है। 

मई 9, 2025 12:26 अपराह्न

views 26

तेलंगाना: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है राज्य सरकार

तेलंगाना सरकार कल होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। हैदराबाद के गाचीबोवली के इनडोर स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। दुनिया भर के एक सौ नौ देशों की प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके अलावा भी कुछ और प्रतिभागी आज हैदराबाद पहुंच...