मई 10, 2025 12:34 अपराह्न

views 29

तीरंदाजी विश्व कप: भारत ने स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते

भारत ने आज शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। पुरुषों की टीम- अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और ऋषभ यादव ने फाइनल में मैक्सिको को 232-228 से हराया। उन्होंने सेमीफाइनल में डेनमार्क को 232-231 से हराया। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में डेनमार्क और क्वार्टर फाइनल म...

मई 10, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 58

मानसून को देखते हुए अगस्त माह तक का राशन मई महीने में वितरित होगा

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सार्वजनिक आपूर्ति प्रणाली के तहत मिलने वाला अगस्त माह तक का राशन मई महीने में ही वितरित कर दिया जाएगा। श्री चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने मानसून को देखते हुए ये निर्देश जारी किये हैं। भारतीय खाद्य निगम को तीस मई तक इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

मई 10, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 39

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

भारत-पाक तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री कुमार सुरक्षा और सतर्कता तैयारियों का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री कल रक्सौल में सुरक्षा बैठक करेंगे। इस बीच, हालातों को देखते ह...

मई 10, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 53

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : बिहार ने तीन स्वर्ण सहित कुल सत्रह पदक जीते

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान बिहार ने होम ग्राउंड पर अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिहार ने तीन स्वर्ण सहित कुल सत्रह पदक जीत लिए हैं। मेजबान टीम बिहार ने कल रग्बी की दोनों श्रेणियों- पुरुष और महिला वर्ग में ओडिशा को पराजित कर स्वर्ण पदक जीते। आज खेलों का सातवां दिन है। भागलपुर में आज से बैडमि...

मई 10, 2025 9:59 पूर्वाह्न

views 23

चम्पावत जिले में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन

चम्पावत जिले में खबरों पर सख्त नजर रखने के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन कर जिला सूचना अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बताया कि यह समिति जिला आपदा परिचालन केंद्र में चैबीस घंटे सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति देश की सुरक्षा एवं सामाजिक संवेद...

मई 10, 2025 9:55 पूर्वाह्न

views 17

परिवहन विभाग ने महिला एवं बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सेवा शुरू की

केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए देश- विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुगम बनाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने महिला एवं बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सेवा शुरू की है, जिसके अंतर्गत...

मई 10, 2025 9:52 पूर्वाह्न

views 23

रांची में छापेमारी के दौरान दुकान से नकली व युद्ध के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली वर्दियां बरामद

सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम और झारखंड एटीएस ने रांची के बूटी मोड़ की एक दुकान में छापेमारी कर नकली व युद्ध के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली वर्दियां समेत इससे संबंधित कई थान कपड़े बरामद किए हैं। बताया गया कि बरामद नकली वर्दी और कपड़े की जांच विशेष टीम करेगी। सेना का मानना है कि बाजार में खुलेआम दु...

मई 10, 2025 9:47 पूर्वाह्न

views 24

प्रदेश में एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पेंशेंट राइट एवं रेस्पांसिबिलिटी चार्टर लागू

किसी मरीज की मृत्यु के बाद बिल भुगतान नहीं होने पर अब कोई अस्पताल शव को रोक नहीं सकेगा। राज्य सरकार ने केंद्र के इस निर्देश को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों तथा सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी उपायुक्तों और सिवि...

मई 10, 2025 9:44 पूर्वाह्न

views 24

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क, निगरानी बढ़ाई

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सार्वजनिक स्थलों और आर्मी कैंप इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक उपक्रमों, तेल डिपो और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है। पुलिस मुख्यालय ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर ...

मई 10, 2025 9:38 पूर्वाह्न

views 33

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक आज भोपाल में होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज दोपहर बाद मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक भोपाल में बुलाई गई है। बैठक में विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज परियोजना ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज के एम.ओ.यू. पर मध्यप्रदेश एवं ...