मई 11, 2025 8:39 अपराह्न

views 26

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आईसी-814 के अपहरण और पुलवामा विस्फोट में शामिल आतंकवादीः भारतीय डीजीएमओ

भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक- डी जी एम ओ, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए। इनमें निशाने पर रहे सौ से अधिक बड़े आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मु...

मई 11, 2025 6:39 अपराह्न

views 18

आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा 14 मई से नैनीताल के काठगोदाम से शुरू होगी

भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा 14 मई से नैनीताल के काठगोदाम से शुरू होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   14 मई को यात्रा का पहला जत्था काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरा...

मई 11, 2025 6:37 अपराह्न

views 21

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदोमीर जेलेंस्‍की ने रूस के इस संकेत का स्‍वागत किया है कि वह युद्ध समाप्‍त करने पर विचार कर सकता है

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदोमीर जेलेंस्‍की ने रूस के इस संकेत का स्‍वागत किया है कि वह युद्ध समाप्‍त करने पर विचार कर सकता है। उन्‍होंने इसे एक सकारात्‍मक संकेत बताया है। श्री जेलेंस्‍की ने इसे पूर्ण, टिकाऊ और विश्‍वसनीय संघर्ष विराम के संकेत को शांति की दिशा में पहला कदम बताया है।   उन्‍होंने...

मई 11, 2025 6:35 अपराह्न

views 20

दिल्ली विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू होगा

दिल्ली विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू होगा। यह सत्र आठवीं विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा भाग है। विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, इस सत्र में सरकार, दिल्ली स्कूली शिक्षा शुल्क निर्धारण एवं विनियमन पारदर्शिता विधेयक सदन में पेश कर सकती है और उसे पारित करा सकती है।       राजधानी में सरकारी और निजी...

मई 11, 2025 6:32 अपराह्न

views 18

दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 97 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज कुल 97 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें एक विदेश रवाना होने वाली, 44 स्‍वदेश आने वाली और 52 देश से रवाना होने वाली उडानें शामिल हैं।   यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से उड़ान की अद्यतन जानकारी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर लें।

मई 11, 2025 7:31 अपराह्न

views 21

अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है नासा-इसरो सिंथेटिक एप्रोच रडार सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने आज कहा कि नासा-इसरो सिंथेटिक एप्रोच रडार सैटेलाइट को अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।       अगरतला के इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आकाशवाणी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस रडार स...

मई 11, 2025 6:23 अपराह्न

views 27

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतर्राज्‍यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी के रोहिणी क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 365 किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍च गुणवत्‍ता का गांजा जब्‍त किया गया है, जिसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कीमत ...

मई 11, 2025 6:20 अपराह्न

views 19

राजधानी में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्‍लादेशी नागरिकों को दिल्‍ली पुलिस ने वसंत विहार इलाके से गिरफ्तार किया

राजधानी में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्‍लादेशी नागरिकों को दिल्‍ली पुलिस ने वसंत विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरूष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि ये बांग्‍लादेशी नागरिक काफी लम्‍बे समय से दिल्‍ली में रह रहे थे।   पकड़े गए लोगों के निर्वासन के लिए पुलिस ने उन्‍हें वि...

मई 11, 2025 6:14 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर अपनी शुभकामनाएंँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह दिन देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व तथा आभार व्यक्त करने और 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक घटन...

मई 11, 2025 6:13 अपराह्न

views 82

सीबीआई ने साइबर ठगी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्र-पांच के अंतर्गत 8 राज्यों में 42 स्थानों पर तलाशी ली

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई ने साइबर ठगी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्र-पांच के अंतर्गत 8 राज्यों में 42 स्थानों पर तलाशी ली है। ये तलाशी असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में की गई। इस कार्रवाई के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।       स...