मई 12, 2025 1:42 अपराह्न

views 23

देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए दस उपग्रह लगातार काम कर रहे हैं: इसरो अध्‍यक्ष वी. नारायणन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्‍यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दस उपग्रह लगातार काम कर रहे हैं। कल मणिपुर के इम्‍फाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लि...

मई 12, 2025 1:44 अपराह्न

views 22

केन्‍द्रीय मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। श्रीमती खडसे ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मंत्रालय युवाओं को राष्‍ट्र निर्माण के लक्ष्‍य से जोड़ने के लिए माय भारत वालंटियर कार्यक्रम, पदय...

मई 12, 2025 12:29 अपराह्न

views 93

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राष्‍ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज बुद्ध पूर्णिमा है। गौतम बुद्ध का जन्म और परिनिर्वाण आज ही के दिन हुआ था। उन्हें बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे निर्वाण की प्राप्ति हुई थी।   बुद्ध पूर्णिमा भारत, नेपाल, भूटान, बर्मा, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका के बौद्धों और ...

मई 12, 2025 12:27 अपराह्न

views 13

अमरिकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने देश में दवाओं की कीमतों में 30 से 80% तक कटौती करने का निर्णय लिया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने देश में दवाओं के दाम को 30 से 80 प्रतिशत तक कम करके नागरिकों को राहत देने की बात कही है। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में आज इस संबंध में आदेश पर हस्‍ताक्षर करने का वादा किया। उन्होंने अन्य देशों के लोगों की तुलना में दवाओं के लिए काफी अधिक कीमत ...

मई 12, 2025 12:24 अपराह्न

views 25

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को निर्णायक संदेश दिया

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिन्‍दूर के जरिये आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में पूरे विश्‍व को एक निर्णायक संदेश दिया है।   नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, पाकिस्‍तान को अलग-थलग करने और आ...

मई 12, 2025 12:35 अपराह्न

views 23

एनआईए ने खालिस्तानी चरमपंथी कश्मीर सिंह गलवड्डी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एनआईए ने कुख्यात खालिस्तानी  चरमपंथी कश्मीर सिंह गलवड्डी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। कश्मीर सिंह लुधियाना का रहने वाला है और वह 2016 में पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल से फरार हो गया था।   एनआईए ने बिहार पुलिस के साथ साझा अभियान के तहत कश्मीर सिंह को मोत...

मई 12, 2025 12:12 अपराह्न

views 16

बलूच लिबरेशन आमी ने बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली

बलूच लिबरेशन आमी ने बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन ने एक बयान में कहा कि पाकिस्‍तान न केवल वैश्विक आतंकियों के लिए एक उत्‍पत्ति स्‍थल रहा है बल्कि यह लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद और आई.एस.आई.एस. जैसे खतरनाक आतंकी गुटों के राष्‍ट्र पोषित विकास का भी...

मई 12, 2025 12:48 अपराह्न

views 19

अमेरिका ने जिनेवा में चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की

अमरीका ने कल रात स्विट्जरलैंड के जिनेवा में चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की। अमरीका के वित्‍त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि समझौते का ब्योरा आज साझा किया जाएगा।   अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने कहा कि  अमरीका को 10 खरब 20 अरब डॉलर का भारी व्यापारिक घाटा है और चीन के सा...

मई 12, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 21

असम में पंचायत चुनावों में भाजपा ने कई जिलों में शानदार जीत दर्ज की

असम में पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने कई जिलों में शानदार जीत दर्ज की है। कई अन्य जिलों में मतगणना के नतीजों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल पंचायत चुनाव की मतगणना में लगभग सभी जिलों में मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना रव...

मई 12, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 15

सेना के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है

थलसेना ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में कल रात कुल मिला कर शांतिपूर्ण स्थिति रही। सेना ने कहा कि किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है।