मई 16, 2025 9:29 अपराह्न

views 14

खूंटी में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत नियुक्ति पत्र, सिलाई मशीन और साइकिल का वितरण किया गया

खूंटी में आज विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र, सिलाई मशीन और साइकिल का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चार तकनीकी सहायकों और नौ ग्राम रोजगार सेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 218 सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीन और 24 विद्...

मई 16, 2025 9:28 अपराह्न

views 14

यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्री ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात की

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्री ने मुलाकात की। इस मौके पर बच्चों के कल्याण, अधिकारों और युवाओं की भागीदारी पर भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

मई 16, 2025 9:27 अपराह्न

views 18

रांची स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ

रांची स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने नए सदस्यों का स्वागत किया और युवाओं की भागीदारी को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने राज्य सरकार क...

मई 16, 2025 9:26 अपराह्न

views 23

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का समर्थन करते हुए धनबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का समर्थन करते हुए धनबाद में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया ओर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मौके पर कांग्रेस नेता और समाजसेवी भी मौजूद थे और सभी ने सेना की बहादुरी की प्रशंसा की। उधर उपराजधानी दुमका में भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्...

मई 16, 2025 9:24 अपराह्न

views 20

गिरिडीह में आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई

गिरिडीह में आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है और सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया ...

मई 16, 2025 9:22 अपराह्न

views 29

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तेज आंधी और बारिश, कुशीनगर में गिरे ओले

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आज तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिली। कुशीनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने कल प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने का अनुमान जताया है। वहीं प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

मई 16, 2025 9:20 अपराह्न

views 26

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में 5वीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ओपेन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज लखनऊ में तीन दिवसीय 5वीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ओपेन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन किया।  इस चैंपियनशिप में लखनऊ सहित 40 जिलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। 

मई 16, 2025 9:18 अपराह्न

views 149

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने लखनऊ में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज लखनऊ में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और अमृत सरोवर योजना के कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। 

मई 16, 2025 9:18 अपराह्न

views 32

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रम कानूनों का इस प्रकार सरलीकरण किया जाये, जिससे उद्योगों को सुविधा भी मिले और श्रमिकों का शोषण भी न हो।  मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि दुर्घटना की स्थिति ...

मई 16, 2025 9:16 अपराह्न

views 110

सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को मंदिर के फिक्स्ड डिपॉजिट से 500 करोड़ रुपये की लागत से 5 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति दी है। यह जमीन ठाकुर बांके बिहारी ज...