मई 19, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 40

फुटबॉल में, भारत ने अरुणाचल प्रदेश के युपिया में बांग्‍लादेश को 4-3 से हराकर SAFF अंडर-19 चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ-सैफ प्रतियोगिता में भारत ने अंडर-19 के फाइनल में रोमांचक शूटआउट में बांग्‍लादेश को 4-3 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली है। अरूणाचल प्रदेश के यूपिया में खेले गए मैच में पिछले विजेता भारत के लिए कप्‍तान सिंगमयूम शमी ने दूसरे ही मिनट में गोल कर दिया। बांग्‍लादेश की टीम ने 61वें म...

मई 19, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 15

जम्मू -कश्मीर: जम्मू संभाग के सभी स्कूलों में आज से शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू

जम्मू -कश्मीर में जम्मू संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आज से शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगीं। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने आज से इन स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में सुरक्षा प्रोटोकॉल को...

मई 19, 2025 10:45 पूर्वाह्न

views 22

टेनिस में स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने इटैलियन ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता

टेनिस में स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने इटैलियन ओपन पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। 22 वर्षीय स्‍पेन के खिलाडी अल्‍काराज़ ने इटली के जैनिक सिनर को 7-6, 6-1 से मात दी। रोमांचक मुकाबले में अल्काराज़ ने पहले सेट में धैर्य बनाए रखते हुए पहले दो सेट पॉइंट बचाए। दूसरे सेट में हावी होकर अल्‍काराज़ ने सिनर की ...

मई 19, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 77

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि वह अमरीका के साथ परमाणु वार्ता जारी रखेंगे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अगर वाशिंगटन तेहरान के खिलाफ बल प्रयोग करने से परहेज करता है, तो अमरीका के साथ समझौता संभव है। उन्होंने कल तेहरान में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक के दौरान यह बातें कही।   ओमान के विदे...

मई 19, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 33

महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु

महाराष्ट्र में, मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार मुम्बई से देवरूख जा रही थी इस बीच, चालक द्वारा कार पर नियंत्रण खोने के बाद कार रत्नागिरी के पास जगबूदी नदी में जा गिरी। हादसे की जांच की जा रही है।

मई 19, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 82

मौसम विभाग का केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में अगले 5 दिन के दौरान मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और महाराष्‍ट्र में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले पांच से छह दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज और बिजली के साथ तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। आज से इस महीने की 22 तारी...

मई 19, 2025 10:23 पूर्वाह्न

views 42

मौसम विभाग ने 19 से 25 मई तक महाराष्ट्र के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने 19 से 25 मई तक महाराष्ट्र के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। 22 मई से कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूरे महाराष्ट्र का मौसम प्रभावित रहेगा, जिससे अगले सप्ताह बारिश में वृद्धि हो सकती है।   महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सांगली, परभण...

मई 19, 2025 10:16 पूर्वाह्न

views 18

भारतीय सेना ने कहा- पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम जारी है और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है

भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त होने का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सेना के अनुसार 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी। ​12 मई को महानिदेशकों के बीच बातचीत में तय किए गए संघर्ष विराम को जारी रखन...

मई 19, 2025 10:13 पूर्वाह्न

views 18

इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में पीएसएलवी रॉकेट की विफलता की जांच के लिए समिति गठित की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने उस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है जिसमें पीएसएलवी रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 को उसकी इच्छित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि समिति ने कारण का पता लगाने के लिए कल कई दौर की चर्चा की। श्रीहरिकोटा से कल प्...

मई 19, 2025 10:15 पूर्वाह्न

views 34

एनसीसी के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

राष्ट्रीय कैडेट कोर- एनसीसी के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दल में 10 एनसीसी कैडेट के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे। दस कैडेटों में पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल थे। इस...