मई 20, 2025 7:56 अपराह्न

views 32

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

  उत्तर प्रदेश में पीलीभीत समेत कई जनपदों में आज तेज आंधी के साथ रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मई 20, 2025 7:53 अपराह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को उत्तर प्रदेश के 19 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान में बीकानेर से प्रदेश के 19 स्टेशनों समेत 103 अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। 19 स्टेशनों में उत्तर रेलवे के बिजनौर, सहारनपुर, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज का करछना, कानपुर का गोविंदपुरी, पुखरायां, आगरा में ईदगाह जंक्शन, फतेहाबाद, गोवर्धन शामिल हैं। उ...

मई 20, 2025 7:51 अपराह्न

views 27

कुशीनगर: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने 110 करोड़ रुपये की लागत से पांच फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा आज कुशीनगर दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से पांच फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मन्दिर में तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और विश्व शांति की का...

मई 20, 2025 7:49 अपराह्न

views 37

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में 724 करोड़ रुपये की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कासगंज में 724 करोड़ रुपये की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि सरकार कासगंज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हो रहा है, वैसे ही सोरों का भी विकास होगा।  मुख्यमं...

मई 20, 2025 7:48 अपराह्न

views 20

अमरोहा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सशस्त्र बलों के सम्मान में देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के वन पर्यावरण, एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के. पी. मलिक के नेतृत्व में अमरोहा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बदायूं जिले के सहसवान में भी हजारों लोग ने ति...

मई 20, 2025 7:47 अपराह्न

views 27

भारतीय सेना ने सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार किया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया करने में सफलता हासिल की है। एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

मई 20, 2025 7:33 अपराह्न

views 24

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सीआईएसएफ की पहली अधिकारी बनीं गीता समोटा

  केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली सीआईएसएफ की पहली अधिकारी हैं। सीआईएसएफ ने कहा है गीता समोटा की उपलब्धि सीआईएसएफ के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव की बात है। सुरक्षा बल ने कहा है कि गीता ने सिर्फ...

मई 20, 2025 7:29 अपराह्न

views 11

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ़ से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ़ से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। वे नियमित उच्च स्तरीय यात्राओं और आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद के...

मई 20, 2025 7:25 अपराह्न

views 56

2047 तक कृषि क्षेत्र में विकसित भारत की छवि देखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में लगातार 5% की विकास दर बनाये रखना जरूरी: केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

  केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2047 तक कृषि क्षेत्र में विकसित भारत की छवि देखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में लगातार पांच प्रतिशत की विकास दर बनाये रखना जरूरी है। आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की ...

मई 20, 2025 7:19 अपराह्न

views 6

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार, बालवाटिका से कक्षा 8 तक नामांकन और उपस्थिति को बढ़ावा देन...