मई 22, 2025 5:55 अपराह्न

views 40

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अन्‍तर्गत इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत पर नई दिल्ली में आज एक बैठक की अध्यक्षता की

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अन्‍तर्गत इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत पर नई दिल्ली में आज एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मुख्य रूप से तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और गुजरात राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारी उद्योग मंत्रालय ने बताया कि पीएम ई-ड्राइव योजना के वर्तमान ...

मई 22, 2025 5:36 अपराह्न

views 34

पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा, उसे भारतीयों के खून से खेलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्‍तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्‍ट कर उसे करारा जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने सशस्‍त्र बलों को खुली छूट दी थी। इससे तीनों सेनाओं को अपने लक्ष्‍यों को पूरा करने में मदद मिली है, जिससे पाकिस्तान को घुटने टेकने पर...

मई 22, 2025 5:13 अपराह्न

views 9

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  भारत की प्राचीन ज्ञान प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के लिए साक्ष्य-आधारित सत्यापन, डिजिटीकरण, अनुवाद और अंतर-विषयक अध्ययनों के महत्‍व पर जोर दिया है

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  भारत की प्राचीन ज्ञान प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के लिए साक्ष्य-आधारित सत्यापन, डिजिटीकरण, अनुवाद और अंतर-विषयक अध्ययनों के महत्‍व पर जोर दिया है। श्री धनखड ने गोवा के राजभवन में चरक और सुश्रुत की प्रतिमाओं का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में पारंपरिक ग्रंथों को व...

मई 22, 2025 5:11 अपराह्न

views 32

उत्तर कोरिया में एक नए युद्धपोत के जलावतरण समारोह के दौरान एक गंभीर दुर्घटना

उत्तर कोरिया में एक नए युद्धपोत के जलावतरण समारोह के दौरान एक गंभीर दुर्घटना हुई। उत्‍तर कोरिया के राष्‍ट्रपति किम जोंग-उन ने इसे एक आपराधिक घटना बताया है। कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना कल चोंगजिन बंदरगाह में हुई। दुर्घटना में, युद्धपोत के निचले हिस्से के कुछ हिस्से नष्‍ट हो गए...

मई 22, 2025 5:09 अपराह्न

views 25

भारत ने  वॉशिंगटन, डी.सी. में इज़रायली राजनयिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है

भारत ने  वॉशिंगटन, डी.सी. में इज़रायली राजनयिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त कीं।

मई 22, 2025 5:07 अपराह्न

views 7

राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत

सरकार ने आज विश्व पर्यावरण दिवस से पहले  राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, पूर्व का एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए सभी से प्लास्टिक प्रदूषण को स...

मई 22, 2025 2:30 अपराह्न

views 17

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज टोक्यो, में जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की। विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री संवाद के दौरान, श्री मिस्री ने भारत का संदेश दिया कि आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता है। इस चर्चा में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल दिया...

मई 22, 2025 2:29 अपराह्न

views 89

प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार की 25 महत्वपूर्ण राज्य योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने राजस्थान सरकार की 25 महत्वपूर्ण राज्य योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में अवसंरचना, कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ और जल उपलब्धता को बेहतर बनाना है।

मई 22, 2025 2:22 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया

केरल में चिरयिंकीज़ु और वडाकरा रेलवे स्टेशनों का बड़े पैमाने पर अवसंरचनात्मक सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय विकास का समर्थन राजनीतिक औ...

मई 22, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देशभर में रेलवे स्‍टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का अभियान चल रहा है: केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर एल मुरूगन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देशभर में और विशेषकर तमिलनाडु में रेलवे स्‍टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का अभियान चल रहा है।     आज सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्‍टेशन के उद्घाटन से पहले आयोजित समारोह ...