मई 22, 2025 8:48 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। इनमें छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र शामिल हैं। वीरता पुरस्कार कर्मियों को कर्तव्य के दौरान...

मई 22, 2025 8:44 अपराह्न

views 40

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कायाकल्प मंथन की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय अस्पतालों, गैर सरकारी संगठनों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कायाकल्प मंथन की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य परिणाम के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने बता...

मई 22, 2025 8:34 अपराह्न

views 11

रिजर्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती की संभावना व्‍यक्‍त की है

रिजर्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती की संभावना व्‍यक्‍त की है। बैंक ने कल जारी अपने मई 2025 बुलेटिन में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि, वित्तीय बाजार में सुधार और रबी की अच्छी फसल तथा अनुकूल मानसून पूर्वानुमानों के कारण कृषि के लिए आशाजनक परिदृश्य का उल्लेख ...

मई 22, 2025 8:33 अपराह्न

views 41

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के साथ संचालन से संबंधित चर्चा की। जनरल चौहान ने संयुक्त तैयारियों और समन्वित हवाई अभियानों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। जनरल चौहान ने पश्चिमी...

मई 22, 2025 8:30 अपराह्न

views 41

जनता दल-यूनाइटेड सांसद संजय झा की अध्यक्षता में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जापान में वहां के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की

जनता दल-यूनाइटेड सांसद संजय झा की अध्यक्षता में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जापान के तोक्यो में वहां के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान के समर्थन का अनुरोध किया। उन्‍होंने 25 अप्रैल के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रेस वक्तव्य को प्रभावी बनाने का आ...

मई 22, 2025 8:27 अपराह्न

views 36

भारत का उच्चस्तरीय संसदीय शिष्‍टमंडल आज संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा

भारत का उच्चस्तरीय संसदीय शिष्‍टमंडल आज संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा। यह शिष्‍टमंडल आतंकवाद के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के भारत के व्यापक कूटनीतिक अभियान का हिस्‍सा है। यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर का एक प्रमुख घटक है।     शिष्‍टमंडल ने...

मई 22, 2025 7:43 अपराह्न

views 42

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, वय वंदना स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अस्पताल संरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति...

मई 22, 2025 7:39 अपराह्न

views 28

मॉनसून 27 मई के आसपास पूर्वी भारत पहुंचेगा

मौसम विभाग ने दक्षिण कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में वैज्ञानिक डॉक्‍टर आर.के. जेनामणि ने कहा कि दक्षिण कोंकण-गोवा तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र और जोर पकड़ेगा। उन्होंने...

मई 22, 2025 7:29 अपराह्न

views 40

सरकार ने आज दिव्‍यांगजनों के लिए केंद्र सरकार के आवास आवंटन में चार प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा की है

सरकार ने आज दिव्‍यांगजनों के लिए केंद्र सरकार के आवास आवंटन में चार प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा की है। यह निर्णय सार्वजनिक सेवाओं में समानता, सम्मान और पहुंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। अपने एक बयान में उन्‍होंने कहा कि दिव्य...

मई 22, 2025 7:23 अपराह्न

views 27

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्याहू ने अमरीका के वाशिंगटन में इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर दुख व्यक्त किया है

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्याहू ने अमरीका के वाशिंगटन में इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हमले के बाद दुनिया भर में इस्राइल के मिशनों में सुरक्षा मजबूत करने का आदेश दिया है। वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास आज सुबह इस्राइली दूतावास के दो क...