मई 29, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 39

मौसम विभाग ने आज झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज रांची समेत राज्यभर में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में तेज बारिश के संकेत हैं। यह स्थिति 31 मई तक रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मई 29, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 33

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन के लिए 1 जून से 24 जून तक खोला जाएगा पोर्टल

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025 से 29 में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर कुलपति प्रो कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 1 जून से 24 जून तक खोला जाएगा।

मई 29, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। राष्ट्रपति भवन ने उनके दौरे का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसकी आधिकारिक सूचना राज्य के मुख्य सचिव को भेज दी गयी है। राष्ट्रपति 10 जून को दोपहर तीन बजे देवघर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 11 जून क...

मई 29, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 77

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट एक माह में जारी करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में 26 हजार एक सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट एक माह में जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को निर्देश दिया है कि व...

मई 29, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 34

झारखंड में पेसा कानून लागू नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला

झारखंड में पेसा कानून लागू नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में राज्य में पेसा कानून लागू नहीं कर रही। राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामु...

मई 29, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 19

16वें वित्त आयोग की टीम चार दिवसीय झारखंड दौरे पर

16वें वित्त आयोग की टीम चार दिवसीय झारखंड दौरे पर है। अपने दौरे के पहले दिन आयोग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के सदस्यों से कहा कि राज्यों को उसके स्थानीय आबादी की आवश्यकताओं के अनुसार वित्तीय उपयोग करने की स्वायत्तता मि...

मई 29, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 27

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। मौसम विभाग के म...

मई 29, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 20

चित्रकूट का विकास भी अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि भगवान राम  ने 11 वर्ष प्रदेश के चित्रकूट में बिताए हैं, चित्रकूट का विकास भी अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। जहां जहां  भगवान राम की लीलाएं हुई उन सब स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

मई 29, 2025 10:47 पूर्वाह्न

views 47

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र जारी

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा-10वीं एवं 12वीं के लिये संचालित रुक जाना नहीं योजना, आ लौट चलें योजना, ओपन स्कूल परम्परागत, आईटीआई परीक्षा, सीबीएसई ऑन डिमांड परीक्षा और कक्षा-5वीं-8वीं की परीक्षा 2 जून से 20 जून तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जा...

मई 29, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 26

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना आएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना आएंगे। इस अवसर पर वे महाराजा छत्रसाल जयंती, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राही सम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर छतरपुर जिले के गौरिहार से हेलीकॉप्टर द्व...