जून 5, 2025 12:50 अपराह्न

views 15

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के मामले पर सुनवाई करेगा कर्नाटक उच्च न्यायालय

कर्नाटक उच्च न्यायालय बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल रात हुई भगदड़ के मामले पर सुनवाई करेगा। इस भगदड में 11 लोगों की मौत हो गई थी। न्यायालय दोपहर में याचिका पर सुनवाई करेगा। न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें मौत के कारणों, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कर्नाटक सरकार द्वारा उठ...

जून 5, 2025 12:47 अपराह्न

views 11

इजराइल के रक्षा बलों ने चेतावनी जारी कर गाजा पट्टी के निवासियों को उत्तर दिशा की ओर जाने से बचने को कहा

इजराइल के रक्षा बलों (आई.डी.एफ.) ने चेतावनी जारी कर गाजा पट्टी के निवासियों को सुरक्षा के लिए उत्तर दिशा की ओर जाने से बचने को कहा है। आई.डी.एफ. प्रवक्ता ने गाजा शहर के उत्तर में बेत लाहिया, जबालिया और बेत हनून में लौटने वाले गाजा के निवासियों को चेतावनी दी है कि आई.डी.एफ. इन क्षेत्रों में बड़ी कार्...

जून 5, 2025 12:43 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में करेंगे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना पर करीब 44 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।     आकाशवाणी समाचार से बातचीत में रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यक...

जून 5, 2025 12:35 अपराह्न

views 18

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है क्योंकि लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ गया है और नए इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण 19 जिलों में छह लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।     पिछले चौबीस घंटों के दौरान र...

जून 5, 2025 12:33 अपराह्न

views 24

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के छात्र वीजा पर प्रतिबंध लगाने वाली उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के छात्र वीजा पर प्रतिबंध लगाने वाली एक उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। यह छह महीने के लिए एक अस्थायी निलंबन है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने इसे विश्‍वविद्यालय के अधिकारों का उल्लंघन ...

जून 5, 2025 11:07 पूर्वाह्न

views 18

बेनापोल लैंड पोर्ट के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियाँ दस दिन के लिए रहेंगी स्थगित

ईद-उल-अजहा के अवसर पर बेनापोल लैंड पोर्ट के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियाँ दस दिन के लिए स्थगित रहेंगी। बांग्लादेश सरकार के निर्देशों के अनुसार आज से इस महीने की 14 तारीख तक व्यापार संचालन बंद रहेगा।     बेनापोल पोर्ट आयात और निर्यात संघ के अध्यक्ष ने कह...

जून 5, 2025 1:54 अपराह्न

views 27

लोगों को गरीबी से उबारने के लिए सरकार के महत्वपूर्ण कदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला प्रकाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार को सहानुभूति से परिपूर्ण और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित बताया है। श्री मोदी ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर, लोगों को गरीबी से उबारने के लिए केंद्र सरकार के सशक्तिकरण, मज़बूत बुनियादी ढांचे तथा समावेशन की दिशा में उठाए गए कदमों क...

जून 5, 2025 12:27 अपराह्न

views 22

विश्व पर्यावरण दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी ने पृथ्‍वी की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का किया आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपने संकल्प को मजबूत करने और पृथ्‍वी की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आह्वान किया है।     राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, पर्यावरण...

जून 5, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 19

शेयर बाजार: आज बढ़त के साथ खुले घरेलू बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक

घरेलू बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक आज बढ़त के साथ खुले। निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की नीति बैठक से ब्याज दरों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सत्र से बढ़त को जारी रखते हुए सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 198 अंक चढ़कर 81 हजार 196 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी शुरुआती सत्र में 71 अंक चढ़कर 24 हजार 691 पर ...

जून 5, 2025 1:08 अपराह्न

views 26

सिक्किम: चाटेन से फंसे पर्यटकों को निकालने का काम पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर शुरू

सिक्किम में, चाटेन से फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर शुरू हो गया है। दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने अपना पहला निकासी अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसमें 63 लोगों को चाटेन से पाकयोंग एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया है।     पर्यटकों को सिलीगुड़ी तक आने-जाने में ...