जून 6, 2025 8:59 अपराह्न

views 25

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामदरबार की स्थापना

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामदरबार की स्थापना के बाद आज राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि रामदरबार प्रथम तल पर करीब 20 फीट ऊपर स्थापित है। ऐसे में श्रद्धालुओं को इसके दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़नी होंगी। बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था क...

जून 6, 2025 8:58 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने 9 जून से प्रदेश कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

जून 6, 2025 8:34 अपराह्न

views 19

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार, 18 जिलों में अब भी 4 लाख 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है़, हालांकि 18 जिलों में अब भी 4 लाख 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राज्‍य में बाढ़ से करीब 1 हजार तीन सौ गांव प्रभावित हुए हैं। 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को भी नु...

जून 6, 2025 8:32 अपराह्न

views 16

तोक्‍यो में राइजिंग इंडिया सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में भारत और जापान के बीच साझा मूल्‍यों पर द्विपक्षीय चर्चा की गई

तोक्‍यो में आज राइजिंग इंडिया सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र में भारत और जापान के बीच साझा मूल्‍यों पर आर्थिक अवसरों पर आधारित द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने अपने उद्घाटन भाषण में आतंकवाद पर भारत के अडिग रुख की पुष्टि की और शांति की रक्षा में लच...

जून 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 14

आवासन और शहरी मामले मंत्रालय ने पूरे भारत में मॉडल पैनल और अनुबंध दस्तावेज जारी किए

आवासन और शहरी मामले मंत्रालय ने पूरे भारत में सुरक्षित और मशीनीकृत सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मॉडल पैनल और अनुबंध दस्तावेज जारी किए हैं। इनका उद्देश्य स्वच्छता सेवाओं को पेशेवर बनाना, हाथ से सफाई के बजाय मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देना और निजी स्वच्छता सेवा संचालकों के लिए...

जून 6, 2025 8:09 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा। आज का अधिकतम तापमान 38 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान...

जून 6, 2025 8:08 अपराह्न

views 22

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आगामी जनगणना के साथ जाति गणना को लेकर एनडीए सरकार की मंशा पर प्रश्‍न उठाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आगामी जनगणना के साथ जाति गणना को लेकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार की मंशा पर प्रश्‍न उठाए हैं। बिहार के राजगीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का जाति गणना मॉडल त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस शासित प्...

जून 6, 2025 8:00 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय चिकित्‍सा पद्धति के राष्‍ट्रीय आयोग के अध्‍यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की नियुक्ति रद्द कर दी

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय चिकित्‍सा पद्धति के राष्‍ट्रीय आयोग के अध्‍यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की नियुक्ति रद्द कर दी और उन्‍हें इस पद के लिए अयोग्‍य पाया है। मुख्‍य न्‍यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्‍याय और न्‍यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने श्री देवपुजारी की नियुक्ति को अमान्‍य ...

जून 6, 2025 6:40 अपराह्न

views 31

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्‍ली में भारतीय भाषा अनुभाग का किया उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय भाषा अनुभाग का उद्घाटन किया। श्री शाह ने कहा कि यह अनुभाग प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्‍त कराने में ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्‍होंने कहा कि मातृ भाषा में सोचने, विश्‍लेषण करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया से ही क्षमता का पूरा इस्‍तेमाल संभव ह...

जून 6, 2025 6:39 अपराह्न

views 18

रूस के वायु रक्षा प्रणालियों ने 174 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

रूस के वायु रक्षा प्रणालियों ने 174 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रांस्क, रोस्तोव, सारातोव, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क, ओर्योल, रियाज़ान, तुला, बेलगोरोड, तांबोव, मॉस्को तथा क्रीमिया गणराज्य के कई क्षेत्रों में यूक्रेनी मानव रहित हवा...