जून 11, 2025 12:50 अपराह्न

views 541

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छऊ और पाता नृत्य को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छऊ और पाता नृत्य को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की है। सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती में आयोजित पौराणिक चड़क पूजा सह मेला के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुवि...

जून 11, 2025 12:49 अपराह्न

views 48

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फरार माओवादियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्त करने के निर्देश दिये

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डा. माइकल राज एस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फरार माओवादियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। राज्य में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की रांची में समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षकों के साथ नक्सली परिदृश्य के संबं...

जून 11, 2025 12:47 अपराह्न

views 25

महेंद्र सिंह धोनी को आइसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किये जाने पर जेएससीए ने रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आइसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किये जाने पर झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन- जेएससीए ने रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जेएससीए स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में धोनी को सम्मानित किया गया। जेएससीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अज...

जून 11, 2025 12:47 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज से 16 जून तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने ...

जून 11, 2025 12:46 अपराह्न

views 24

रांची में कोरोना से पीड़ित 44 वर्षीय एक शख्स की मौत

राजधानी रांची में कोरोना से पीड़ित 44 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गयी है। राज्य में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है।  कोरोना से पीड़ित मरीज का रिम्स में इलाज चल रहा था। रिम्स अधीक्षक डाक्टर हीरेन्द्र बिरुआ ने बताया कि मरीज कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की पह...

जून 11, 2025 12:45 अपराह्न

views 25

झारखंड के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति होगी

राज्य के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति होगी। 23 विषयों के लिए पहली बार माध्यमिक आचार्य बहाल होंगे। जेएसएससी ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 18 जून से 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जून 11, 2025 12:44 अपराह्न

views 26

राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की जाचं के आदेश दिये

राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की जाचं के आदेश दिये हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार को पत्र लिखकर कुलपति के कार्यकाल...

जून 11, 2025 12:43 अपराह्न

views 20

मध्य प्रदेश में लू और तेज गर्मी का प्रकोप जारी

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू और बाकी इलाकों में तेज गर्मी बनी रहेगी। 13 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीँ, कल 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डि...

जून 11, 2025 12:41 अपराह्न

views 37

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे

मध्य प्रदेश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन क...

जून 11, 2025 12:40 अपराह्न

views 35

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 13 जून को भोपाल में ‘अमृत हरित अभियान’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 13 जून को भोपाल के रवीन्द्र भवन में ‘अमृत हरित अभियान’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया ...