जनवरी 3, 2026 8:27 पूर्वाह्न

views 146

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत 12 घायल

दक्षिण और मध्य मेक्सिको में कल 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंपीय एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी राज्य गुरेरो के रिसॉर्ट शहर अकापुल्को के निकट था। गुरेरो में घर ढहने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं, मेक्सिको सिटी में, एक व...

जनवरी 3, 2026 10:06 पूर्वाह्न

views 49

ईरान की अमरीका को चेतावनी, आंतरिक मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप खतरनाक बर्दाश्त नहीं

ईरान ने अमरीका को चेतावनी दी है कि देश के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप खतरनाक होगा। यह चेतावनी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किए जाने पर हस्तक्षेप करने की धमकी के बाद दी गई। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रम्प की धमकी को गैर जिम्मेदाराना और खतरन...

जनवरी 3, 2026 8:07 पूर्वाह्न

views 65

पुरूष अंडर-19 क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत की पुरूष अंडर-19 क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आज बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। 15 जनवरी से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए तैयारी का एक बेहतरीन अवसर है। आयुष म्हात्रे कलाई की चोट ...

जनवरी 3, 2026 7:56 पूर्वाह्न

views 63

सरकार ने पी.एल.आई. योजना के तहत नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ायी

सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन -पी.एल.आई. योजना के तहत नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि ऐसा पिछले वर्ष अगस्त में आवेदन पोर्टल के फिर से खुलने के बाद से वस्त्र कंपनियों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण प्रतिक्...

जनवरी 3, 2026 7:21 पूर्वाह्न

views 158

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का रेड अलर्ट

देश के उत्‍तरी हिस्‍सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में सोमवार ...

जनवरी 3, 2026 6:55 पूर्वाह्न

views 95

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-NCR में ग्रैप का तीसरा चरण हटाया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में ग्रैप के तीसरे चरण को वापस ले लिया है। इससे निजी निर्माण और तोड़ फोड़ गतिविधियों, खनन तथा संबंधित कार्यों को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। पुराने बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर लगे प्र...

जनवरी 3, 2026 6:51 पूर्वाह्न

views 136

मध्‍य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पेयजल घटना के संबंध में कार्रवाई की समीक्षा की

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पेयजल घटना के संबंध में राज्‍य सरकार के अधिकारियों की कार्रवाई की समीक्षा की है। मुख्‍यमंत्री ने इंदौर नगर-निगम के आयुक्‍त और अपर आयुक्‍त को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने अपर आयुक्‍त का इंदौर से तत्‍काल तबादला करने ...

जनवरी 3, 2026 6:48 पूर्वाह्न

views 118

प्रधानमंत्री मोदी की प्रगति पहल से 85 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मिली रफ्तार: कैबिनेट सचिव

कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए बनाई गई प्रमुख पहल-प्रगति से परियोजनाओं और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आई है। नई दिल्ली में प्रगति के परिणामों पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री सोमनाथन ने कहा कि अब तक प्रगति की 5...

जनवरी 3, 2026 8:14 पूर्वाह्न

views 56

आईआईएमसी ने शुरू किया पीएचडी कार्यक्रम

भारतीय जन संचार संस्‍थान (आईआईएमसी) ने पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया है जो कि संस्‍थान के 60 वर्षों के शैक्षाणिक काल में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि पूर्ण कालिक और अंश कालिक...

जनवरी 2, 2026 9:37 अपराह्न

views 181

सऊदी अरब में कुछ दवाइयाँ प्रतिबंधित, एनसीबी ने यात्रियों को किया सतर्क

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो -एन सी बी ने भारतीय यात्रियों को सऊदी अरब की यात्रा से पहले दवाइयां ले जाने की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की सलाह दी है। यह परामर्श सऊदी अरब ने देश में प्रवेश करने या देश छोड़ने वाले व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत उपयोग की दवाओं को लाने - ले जाने के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त कर...