मई 14, 2025 1:05 अपराह्न मई 14, 2025 1:05 अपराह्न

views 7

झारखंड के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कल दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कल दोपहर के बाद राज्य के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 और 17 मई को पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में भी इसी तरह की मौसम गतिविधि देखने को...

मई 14, 2025 1:03 अपराह्न मई 14, 2025 1:03 अपराह्न

views 7

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनएच-75 पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चाईबासा-चक्रधरपुर एनएच-75 पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बाईहातु के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़े एक ट्रक पर यात्रियों से भरी टाटा मैजिक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। उधर, हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवा...

मई 14, 2025 1:01 अपराह्न मई 14, 2025 1:01 अपराह्न

views 7

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस पर पलटवार किया

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम अपनी पराक्रमी सेना को सलाम भी नहीं कर सकते।

मई 14, 2025 1:00 अपराह्न मई 14, 2025 1:00 अपराह्न

views 4

विपक्ष ने भाजपा पर तिरंगा यात्रा के बहाने ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया

विपक्ष ने भाजपा पर तिरंगा यात्रा के बहाने ऑपरेशन सिंदूर प्रकरण का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनाव  मोड में ही रहते  हैं।

मई 14, 2025 12:58 अपराह्न मई 14, 2025 12:58 अपराह्न

views 4

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा के लिए आज शाम गुवाहाटी जाएंगे

कृषि, किसान कल्‍याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की चार दिन की यात्रा पर आज शाम गुवाहाटी जाएंगे। श्री चौहान पूरी रात ठहरने के लिए सीधे काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान जाएंगे। श्री चौहान कल सुबह मिजोरम के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन...

मई 14, 2025 12:55 अपराह्न मई 14, 2025 12:55 अपराह्न

views 6

सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, राष्ट्रपति ने भारतीय सशस्‍त्र बलों की सराहना की

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्‍हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने आतंकवाद के विर...

मई 14, 2025 12:48 अपराह्न मई 14, 2025 12:48 अपराह्न

views 6

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। राज्य की बालिका टीम ने कल बेगूसराय में खेले गये फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में तमिलनाडु को 6-5 से हराकर खिताब हासिल किया। हालांकि हॉकी के फाइनल में झारखंड को ओडिसा के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से ही संत...

मई 14, 2025 12:47 अपराह्न मई 14, 2025 12:47 अपराह्न

views 8

मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की

मौसम विभाग ने गोड्डा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के 12 जिलों में आज भीषण लू चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल परगना, कोयलांचल और कोल्हान का इलाका लू की चपेट में रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के कई हिस्सों मे...

मई 14, 2025 12:47 अपराह्न मई 14, 2025 12:47 अपराह्न

views 8

जीनल निकुंज गाला जैन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

जीनल निकुंज गाला जैन को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने दी।

मई 14, 2025 12:46 अपराह्न मई 14, 2025 12:46 अपराह्न

views 4

उत्पाद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शराब दुकानों को मैन पावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ बैठक की

राज्य के उत्पाद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शराब दुकानों को मैन पावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्लेसमेंट कंपनियों को एक सप्ताह के भीतर 50 करोड़ का बकाया जमा कराने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर कंपनियां सरकार का बकाया नहीं चुकात...