जून 14, 2025 2:29 अपराह्न

views 19

भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा इस महीने की 18 तारीख तक स्थगित

भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा इस महीने की 18 तारीख तक स्थगित कर दी गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग द्वारा मौसम की चेतावनी के बाद यह घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान तेज़ हवाएँ चलने की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई तक फेरी सेवा...

जून 14, 2025 2:40 अपराह्न

views 20

डिजिटल युग में अनुकूल कानूनी और डिजिटल तंत्र की आवश्यकता: निधि खरे

उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा है कि डिजिटल युग में अनुकूल कानूनी और डिजिटल तंत्र की आवश्यकता है। चेन्नई में दक्षिणी राज्यों में उपभोक्ता संरक्षण पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला के दौरान अपने भाषण में, उन्होंने राइट टू रिपेयर पोर्टल, ई-जागृति और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को मजबूत करने जैस...

जून 14, 2025 2:24 अपराह्न

views 26

इस्राइल में भारतीय दूतावास ने जारी किया परामर्श, इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने का किया आग्रह

इस्राइल में भारतीय दूतावास ने आज एक परामर्श जारी किया है। जिसमें इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क रहें और क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर इस्राइली अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। इसमें लोगों से सावधानी बरतने और देश के भीतर अनावश्यक यात्...

जून 14, 2025 2:17 अपराह्न

views 21

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गुजरात फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स टीम के साथ की समीक्षा बैठक

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में गुजरात फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स टीम के साथ समीक्षा बैठक की। उन्‍होंने डीएनए परीक्षण प्रक्रिया की भी समीक्षा की। गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक उनके साथ थे।       म...

जून 14, 2025 2:14 अपराह्न

views 23

योग वैश्विक कल्‍याण के प्रति भारत की महत्‍वाकांक्षा को प्रदर्शित करता है: आयुष मंत्री प्रताव राव जाधव

आयुष मंत्री प्रताव राव जाधव ने कहा है कि योग वैश्विक कल्‍याण के प्रति भारत की महत्‍वाकांक्षा को प्रदर्शित करता है। वे आज नई दिल्‍ली में वैश्विक शिखर सम्मेलन-योग कनेक्ट को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, योग गुरु रामदेव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित ...

जून 14, 2025 2:11 अपराह्न

views 25

ईरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग जिन्हें मदद की आवश्‍यकता है, वे ईरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर है- 98 91 28 10 91 15 और 98 91 28 10 91 09 हैं।       इससे पहले, दूतावास ने ईरान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एक दिशा-...

जून 14, 2025 2:07 अपराह्न

views 19

एनआईए ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर तलाशी ली

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आज प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से संबंधित आतंकी साजिश के मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर तलाशी ली।     एनआईए ने एक बयान में कहा कि एचयूटी और उसके सदस्यों की गतिविधियों की जांच के तहत भोपाल में तीन और झालावाड़ में दो स्थानों पर गह...

जून 14, 2025 2:03 अपराह्न

views 11

ऑपरेशन सिंदूर वायु सेना के अद्वितीय कौशल का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण: वायु सेना प्रमुख ए. पी. सिंह

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर वायु सेना के अद्वितीय कौशल का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुश्मन पर तेज, सटीक और निर्णायक प्रहार करने की वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित किया है।   &...

जून 14, 2025 1:55 अपराह्न

views 20

अमरीकी वायु रक्षा प्रणालियों और नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ने इस्राइल को सहायता पहुंचाई

ईरान द्वारा इस्राइल पर दागी गई मिसाइलों को मारे गिराने में अमरीकी वायु रक्षा प्रणालियों और नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ने सहायता पहुंचाई है। अमरीका की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसकी पुष्टि हुई है। अमरीकी अधिकारियों का हवाला देते हुए मीडिया ने कहा है कि ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए अमरीका अब इस्रा...

जून 14, 2025 1:14 अपराह्न

views 16

पांच दिवसीय यात्रा पर साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी कल साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की दो दशक में साइप्रस की यह पहली यात्रा होगी।     निको...