जून 14, 2025 4:45 अपराह्न

views 27

मुंबई की विशेष केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो अदालत ने नीट-यूजी 2025 परीक्षा से जुड़े घोटाले के सिलसिले में दो व्यक्तियों की पुलिस हिरासत 16 जून तक बढ़ा दी है

मुंबई की विशेष केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो अदालत ने नीट-यूजी 2025 परीक्षा से जुड़े घोटाले के सिलसिले में दो व्यक्तियों की पुलिस हिरासत 16 जून तक बढ़ा दी है। सीबीआई ने दोनों व्यक्तियों को कथित तौर पर उम्मीदवारों और उनके परिवारों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन पर बड़ी रकम के बदले परीक्षा ...

जून 14, 2025 4:43 अपराह्न

views 33

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारतीय विमान बेड़े में मौजूद 34 बोइंग 787 विमानों की विस्तारित जांच के आदेश दिया है

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारतीय विमान बेड़े में मौजूद 34 बोइंग 787 विमानों की विस्तारित जांच के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें से आठ विमानों का तत्काल निरीक्षण किया जा चुका है। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं को जानकारी देते हुए श्री नायडू ने...

जून 14, 2025 4:42 अपराह्न

views 20

भारतीय सेना ने आज 419 नए युवा अधिकारियों का स्वागत किया

भारतीय सेना ने आज 419 नए युवा अधिकारियों का स्वागत किया। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी-आईएमए में एक भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

जून 14, 2025 2:41 अपराह्न

views 15

भारतीय नौसेना ने कोच्चि बंदरगाह के पास भी आग की चपेट में आए एमवी वान हाई 503 जहाज को निकालने का कार्य तेजी से शुरू किया

भारतीय नौसेना ने कोच्चि बंदरगाह के पास भीषण आग की चपेट में आए एमवी वान हाई 503 जहाज को निकालने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने चुनौतीपूर्ण मौसम, समुद्री परिस्थितियों और आग के बीच, बचाव दल को हवाई मार्ग से जहाज पर उतारा है। इसके बाद बचाव दल ने समुचित प्रबंध और कार्रवाई करते हुए जहा...

जून 14, 2025 2:38 अपराह्न

views 20

उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में लू में होगा सुधार

उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में लू में सुधार होने वाला है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि आज शाम को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच, विभाग ने आज राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी ...

जून 14, 2025 2:37 अपराह्न

views 16

ईरान ने परमाणु मुद्दे पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच वार्ता करने से इनकार किया

ईरान ने परमाणु मुद्दे पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच वार्ता करने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा है कि इस्राइल के अब तक के सबसे बड़े सैन्य हमले के बाद तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका के साथ वार्ता निरर्थक है।       मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्‍माईल बाघे...

जून 14, 2025 2:35 अपराह्न

views 29

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक विशेष तंत्र बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया

विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक विशेष तंत्र बनाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है, जिसमें बीच-बचाव, मध्‍यस्‍थता और समझौता शामिल हैं। वे आज नई दिल्‍ली में संस्‍थागत मध्‍यस्‍थता: विवाद समाधान के लिए एक प्रभावी रूपरेखा बनाने के उद्देश्‍य से आ‍योजित सम्‍मेलन को संबो...

जून 14, 2025 2:33 अपराह्न

views 17

एनटीए ने जारी किए नीट (यूजी) के परिणाम

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-NEET यूजी 2025 ने मेडिकल में प्रवेश के लिए परिणाम आज  घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा परिणाम जारी किये गए हैं। स्कोर कार्ड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ntaneet.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबस...

जून 14, 2025 2:30 अपराह्न

views 28

परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमलों के हो सकते हैं गंभीर परिणाम: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आई.ए.ई.ए.) के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा है कि परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा और संरक्षा को खतरे में डालने वाली कोई भी सैन...

जून 14, 2025 2:30 अपराह्न

views 33

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सुरक्षाकर्मी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सुरक्षाकर्मी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राउरकेला अपोलो में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।   झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इल...