जनवरी 3, 2026 2:00 अपराह्न

views 85

हैदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में दूसरे उद्यान उत्सव का उद्घाटन

हैदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम के मुख्य प्रांगण में आज सुबह प्रगतिशील महिला किसानों के एक समूह ने दूसरे उद्यान उत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया। यह उद्यान उत्सव राष्ट्रपति भवन द्वारा जन भागीदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कृषि ए...

जनवरी 3, 2026 2:13 अपराह्न

views 87

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में आज बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में चौदह माओवादी मारे गए हैं।  इनमें से एक मुठभेड़ सुकमा जिले के कोंटा इलाके में हुई, इसमे 12 नक्सली मारे गये हैँ। वहीं दूसरी मुठभेड़ बीजापुर जिले के बासागुडा इलाके में हुई है इसमें दो नक्सली मारे गए हैं।

जनवरी 3, 2026 1:54 अपराह्न

views 52

गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान और निकोबार में संसदीय परामर्श समिति की बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अवसंरचना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने साइबर अपराध से निपटने के लिए समन्वय, संचार और क्षमता न...

जनवरी 3, 2026 2:15 अपराह्न

views 52

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में तीन आदिम जनजातियों को शामिल करने का दिया आदेश

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची में तीन आदिम जनजातियों के नाम शामिल करने का निर्णय लिया है। इन तीनों समुदायों के मतदाताओं को इसके लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार, यह जनजातियां बिरहोर, टोटो और साबर हैं। आयो...

जनवरी 3, 2026 1:25 अपराह्न

views 46

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वेल्लोर स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा मुख्य पुजारिन शक्ति अम्मा के 50वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी। अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह मंदिर अत्यंत विशिष्ट है और देश के दो स्वर्ण मंदिरों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह...

जनवरी 3, 2026 1:23 अपराह्न

views 46

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, गज़ा में दस लाख से अधिक लोगों को तत्काल आश्रय की आवश्यकता

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गज़ा में दस लाख से अधिक लोगों को तत्काल आश्रय सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा है कि गज़ा में मानवीय सहायता सबसे कमजोर परिवारों की मदद करना जारी रखे हुए है, क्योंकि भीषण सर्दी के कारण लाखों फिलिस्तीनी बारिश, हवा और समुद्री लहरों से क्षतिग...

जनवरी 3, 2026 1:21 अपराह्न

views 39

श्रीलंकाई नौसेना ने 9 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने आज कोडियाक्कराई में मयिलादुथुराई के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। ये मछुआरे कल दो फाइबर नावों में समुद्र में गए थे और कोडियाक्कराई के पास समुद्र में रुके हुए थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  ...

जनवरी 3, 2026 1:12 अपराह्न

views 91

IPL 2026: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान KKR से बाहर, बीसीसीआई का फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स से आईपीएल 2026 से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटाने को कहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 30 वर्ष...

जनवरी 3, 2026 1:07 अपराह्न

views 41

उत्तर भारत में घने कोहरे का रेड अलर्ट, उड़ानें और रेल सेवाएं प्रभावित

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 9 तारीख तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर और उत्तराखंड में पाला पड़ने का भी अनुमान है। बिहार के कुछ इलाकों में सोमवार तक ठंड रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में घने कोहरे के कारण...

जनवरी 3, 2026 1:05 अपराह्न

views 45

ईरान में प्रदर्शनों पर ट्रंप की चेतावनी, तेहरान ने कहा- बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या करता है तो अमरीका कार्रवाई करेगा। ईरान ने देश के आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप को सख्ती से खारिज करने का संकल्प लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप की...