जून 21, 2025 5:29 अपराह्न

views 33

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्‍ठ नागरिकों, विधवाओं और  दिव्‍यांगजनों की पेंशन प्रति महीने सात सौ रुपये बढा दी है

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्‍ठ नागरिकों, विधवाओं और  दिव्‍यांगजनों की पेंशन प्रति महीने सात सौ रुपये बढा दी है। मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार ने आज कहा कि लाभार्थियों को 1100 रुपये की बढी हुई पेंशन अगले महीने से मिलेगी।  

जून 21, 2025 5:26 अपराह्न

views 21

मध्‍य अफ्रीकी देश कांगो में एक कोल्‍टन खदान के ढहने से 20 से अधिक लोगों की मौत

मध्‍य अफ्रीकी देश कांगो में एक कोल्‍टन खदान के ढहने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा है कि कल से कम से कम 19 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। यह खदान किवू प्रांत के मसीसी क्षेत्र में स्थित है। अधिकारिेयों के अनुसार चल रहे राहत अभियान में करीब एक सौ लोगों को बचा लिया गया है। बचाव...

जून 21, 2025 5:23 अपराह्न

views 27

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने कहा है कि योग शरीर, मस्तिष्‍क और आत्‍मा के बीच सौहार्द्य बनाए रखने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने कहा है कि योग शरीर, मस्तिष्‍क और आत्‍मा के बीच सौहार्द्य बनाए रखने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है और यह किसी व्‍यक्ति के समग्र विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री बिडला ने आज संसद परिसर में 11वें अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया। उन्होंने कहा कि विश्...

जून 21, 2025 5:21 अपराह्न

views 6

उत्‍तराखण्‍ड में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव दस जुलाई को होंगे

उत्‍तराखण्‍ड में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव दस जुलाई को होंगे। इस बारे में अधिसूचना जारी करते हुए राज्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील कुमार ने कहा कि इन चुनावों के लिए 25 जून से नामांकन भरे जायेंगे। पर्चे भरने की अंतिम तारीख 28 जून है।   

जून 21, 2025 5:05 अपराह्न

views 36

रियाद में 11वां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस

रियाद में भारतीय दूतावास ने शहजादा फैजल बिन फहद खेल सिटी स्‍टेडियम में आज 11वां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस उत्‍साह के साथ मनाया। इसमें पूरे सऊदी अरब से पांच सौ से अधिक योग साधकों ने हिस्‍सा लिया। समारोह में व्‍यक्तिगत आरोग्‍य और वैश्विक सद्भाव को प्रोत्‍साहन देने पर जोर दिया गया।     समारोह का मुख्‍य आ...

जून 21, 2025 5:01 अपराह्न

views 23

भारतीय तटरक्षक बल ने आज योग संगम के साथ देश में साठ से अधिक  तटीय क्षेत्रों और द्वीपों पर 11वां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया

       भारतीय तटरक्षक बल ने आज योग संगम के साथ देश में साठ से अधिक  तटीय क्षेत्रों और द्वीपों पर 11वां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया। भारतीय तटरक्षक बल के सभी क्षेत्रों में योगाभ्‍यास का आयोजन किया गया। इन क्षेत्रों में जखाऊ, मुंद्रा, वाडिनार, ओखा, पीपावाव, सूरत, गांधीनगर और वेरावाल सहित पश्चिम...

जून 21, 2025 4:56 अपराह्न

views 41

एयर इंडिया को तीन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश

नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह चालक दल के कर्मचारियों के रोस्‍टर और समय निर्धारण संबंधी नियमों में गम्‍भीर उल्‍लंघन करने के लिए तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी भूमिकाओं और जिम्‍मेदारियों से हटाये। निदेशालय ने एयर इंडिया को इन तीन अधिकारियों के खिलाफ बिन...

जून 21, 2025 4:54 अपराह्न

views 21

चंडीगढ़ में डॉक्‍टर आम्‍बेडकर होटल प्रबंधन संस्‍थान ने आज सुखणा झील और संस्‍थान के परिसर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया

चंडीगढ़ में डॉक्‍टर आम्‍बेडकर होटल प्रबंधन संस्‍थान ने आज सुखणा झील और संस्‍थान के परिसर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर सुखणा झील पर योगाभ्‍यास किया गया और विभिन्‍न आसन तथा प्राणायाम का प्रदर्शन हुआ। योगाभ्‍यास में भारी संख्‍या में लोगों ने हिस्‍सा लिया।     केंद्रीय रेल और खाद्य प्रस...

जून 21, 2025 4:52 अपराह्न

views 18

इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष के नौवें दिन भी हवाई हमले जारी हैं

इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष के नौवें दिन भी हवाई हमले जारी हैं। रात भर चले हमले में इज़राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अपना सैन्य अभियान जारी रखा। इज़राइली सेना ने मध्य ईरान में मिसाइल भंडारण और बुनियादी ढाँचों पर कई हमले किए। इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि क़ोम शहर में एक अपार...

जून 21, 2025 2:16 अपराह्न

views 16

ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया

ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय दूतावास ने आज अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया। इसमें अल कुरम नेचुरल पार्क के सुरम्य ओमानी विलेज एम्फीथिएटर में बड़ी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय प्रतिष्ठित योग संस्थानों द्वारा सूचनात्मक और प्रेरक योग-संबंधी वीडियो दिखाए गए।