जून 25, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 12

गोलीबारी की घटना के विरोध में आज हजारीबाग के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

एक ज्वेलरी दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में आज हजारीबाग के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ और फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चौंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। गोलीबारी की इस घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। रांची

जून 25, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 12

सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए सजग है:दीपिका पांडे

राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने कहा है कि उनकी सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए सजग है। रांची में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता से रुबरु होना  एक बेहतरीन पहल है।

जून 25, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 50

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने इस दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने झारखंड भवन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जु...

जून 25, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 32

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

आज सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय संवेदी सूचकांक 400 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 445 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 130 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 25,174 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा से...

जून 25, 2025 10:29 पूर्वाह्न

views 13

आपातकाल के 50 वर्ष: झारखंड में भाजपा आयोजित करेगी विशेष कार्यक्रम

आज संविधान हत्या दिवस है। यह दिन हमें उन घटनाओं की याद दिलाता है, जब 25 जून 1975 को संविधान का गला घोंटकर देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। यह आपातकाल से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है। इधर, आज झारखंड में भी आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोज...

जून 25, 2025 9:40 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से प्रदेश के कई...

जून 25, 2025 9:38 पूर्वाह्न

views 28

27 जून को होगा  RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन 27 जून को रतलाम के पोलो ग्राउंड में होने जा रहा है। संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर एस. एस. मंडलोई ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति भाग लेंगे। वे उद्योग, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर चल रही योजनाओ...

जून 25, 2025 9:34 पूर्वाह्न

views 14

आपातकाल पर लिखी गई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पुस्तक ‘द इमरजेंसी डायरीज़’ का विमोचन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिन...

जून 25, 2025 9:33 पूर्वाह्न

views 21

खंडवा में जिला भाजपा द्वारा आज आपातकाल विभीषिका पर संगोष्ठी आयोजित

खंडवा में जिला भाजपा द्वारा आज आपातकाल विभीषिका पर संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य वक्ता बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस हैं। मंडला में भी जिला योजना भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  

जून 25, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 18

डेवलपमेंट इन फिल्मिंग इकोसिस्टम इन उत्तराखण्ड पर कार्यशाला आज

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम एन.एफ.डी.सी., इंडिया सिने हब और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का विषय “डेवलपमे...