जून 27, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 45

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

गुजरात में भगवान जगन्नाथ की 148वीं वार्षिक रथ यात्रा आज सुबह अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।   परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक रथ यात्रा जमालपुर इलाके के 400 साल पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह अहमदाबाद में श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की और र...

जून 27, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 18

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 173 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान येरेवन, आर्मेनिया से नई दिल्ली पहुंचा

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 173 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान कल देर रात येरेवन, आर्मेनिया से नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब तक 19 विशेष उड़ानों से कुल 4 हजार 415 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ईरान से...

जून 27, 2025 11:07 पूर्वाह्न

views 32

हिमाचल प्रदेश: तेज वर्षा, बादल फटने से जान-माल का व्‍यापक नुकसान

हिमाचल प्रदेश तेज वर्षा, बादल फटने से जान-माल का व्‍यापक नुकसान हुआ है। राज्‍य के कई स्‍थान बाढ़ की चपेट में हैं।  

जून 27, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 33

भारत ने ऑपरेशन सिंधु में सहयोग के लिए इजरायल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया

भारत ने ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीयों को सुरक्षित निकाल कर स्‍वदेश वापस लाने के प्रयासों में सहयोग के लिए इजरायल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया है।     विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपने नागरिकों को युद्ध ग्रस...

जून 27, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 83

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। जून-जुलाई में होने वाले इस प्रसिद्ध उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह रथों में सवार होकर दर्शन देते हैं और मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाने के लिए तैयार होते है...

जून 27, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 29

क्‍वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा अमरीका

अमरीका एक जुलाई को वांशिगटन डीसी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेगा। अमरीका के विदेश विभाग के उप प्रवक्‍ता टॉमी पिगॉट ने कल संवाददाता सम्‍मेलन में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्‍ताह क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्‍ट्रेलिया, भारत और जापान के...

जून 27, 2025 9:41 पूर्वाह्न

views 12

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डोंग से की बातचीत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डोंग जून से क़िंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान अलग से बातचीत की।   सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने परस्पर संबंधों से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक विचार साझा किये। रक्षा मंत्री ने लगभग छह वर्ष बा...

जून 27, 2025 10:34 पूर्वाह्न

views 1

भारत अब अंतरिक्ष में भावी जीवन के भविष्‍य को आकार दे रहा है: केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र में अंतरिक्ष यान ड्रैगन की सफल डॉकिंग को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला एक्सिओम मिशन में अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पंहुचने वाले पहले भारतीय हैं।     अंतरिक्ष केन्‍द्...

जून 27, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 21

78वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में शॉन गांगुली ने जीता स्वर्ण पदक

कर्नाटक के शॉन गांगुली ने भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 78वीं सीनियर राष्‍ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 4 मिनट 24.64 सेकंड का समय लिया। मध्य प्रदेश के अद्वैत 4 मिनट 26.90 सेकंड के साथ दूसरे और गुजरात के आर्यन नेहरा 4 मिनट 30.35 सेकंड के...

जून 27, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 6

भारत के साथ बड़े व्यापार समझौते पर जल्द होंगे हस्ताक्षर: डोनाल्ड ट्रम्‍प

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प ने कहा है कि भारत के साथ जल्‍दी ही एक बड़े व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर होंगे। गुरुवार को एक आयोजन को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि चीन के साथ समझौते पर हस्‍ताक्षर हो चुका है, अब जल्‍द ही भारत के साथ एक बड़ा समझौता होगा। हालांकि उन्‍होंने चीन के साथ हुए स...