जुलाई 1, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 13

उत्तराखंड में तीन दिन बाद बारिश से राहत, सड़कों से मलबा हटाने का काम तेज

उत्‍तराखंड में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा में आज कमी आने से राहत मिली है। बारिश रुकने के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में बाधित सड़कों से मलबों की सफाई तेजी से की जा रही है। क्षतिग्रस्‍त सड़कों पर मरम्‍मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। भूस्‍खलन के कारण राज्‍य में 100 से अधिक ग्रामीण संपर्क की सड़...

जुलाई 1, 2025 2:34 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय को भारत की प्राचीन परंपराओं और मूल्यों का आधुनिक केंद्र बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह संस्थान न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील क...

जुलाई 1, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 83

दिल्ली में 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 58.50 रुपये घटाई गई

दिल्‍ली में आज से व्यावसायिक प्रयोग में आने वाले 19 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्‍य में  58 रूपए 50 पैसे की कमी की गई है। भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि दिल्‍ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का खुदरा मूल्‍य अब 1665 रूपए होगा। कोलकाता में व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्‍य में ...

जुलाई 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 33

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की सक्रियता से जन-जीवन अस्तव्यस्त

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की सक्रियता से जन-जीवन अस्तव्यस्त है। राज्‍य के कई जिलों में बादल फटने, भूस्‍खलन, जलभराव और मूसलाधार बारिश से दैनिक जीवन बाधित हो रहा है। नदियां और नहरें उफान पर हैं। इस बीच, शिमला मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी क...

जुलाई 1, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 19

रेलवे ने आज से यात्री रेल सेवा के मूल किराये में वृद्धि लागू की

रेल मंत्रालय ने यात्री रेल सेवा किरायों में आज से बदलाव लागू किया है। गैर-एसी मेल और एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी के किरायों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। इनका किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराये में कोई...

जुलाई 1, 2025 8:02 पूर्वाह्न

views 22

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज वॉशिंगटन डीसी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज अमरीका के वॉशिंगटन डी सी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्‍वाड संगठन के विदेश मंत्री इस वर्ष 21 जनवरी को  विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक में हुए विचार-विमर्श को आगे बढाएंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से हिंद-...

जुलाई 1, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने जुलाई में पूरे भारत में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने जुलाई में देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर मृत्‍युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि देश के अधिकतर हिस्‍सों में सामान्‍य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि जुलाई में पूर्वोत्‍तर और प...

जुलाई 1, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 8

निजी निवेश पूंजी जुटाने, उत्‍पादकता और नवाचार बढ़ाने तथा तकनीकी कार्यकुशलता लागू करने की उत्‍प्रेरक शक्ति है: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन

केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि निजी निवेश पूंजी जुटाने, उत्‍पादकता और नवाचार बढ़ाने तथा तकनीकी कार्यकुशलता लागू करने की उत्‍प्रेरक शक्ति है। उन्‍होंने कहा कि समावेशी और सतत आर्थिक विकास के लिए ये सक्षमता आवश्‍यक हैं। कल स्‍पेन के सेविल में संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा आयोजित चौथे ...

जुलाई 1, 2025 1:21 अपराह्न

views 9

जीएसटी के 8 साल पूरे; कर व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यापार में बढ़ी सुगमता

देश में वस्तु और सेवा कर - जीएसटी लागू होने के आज आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस कर प्रणाली को देश में आर्थिक एकीकरण और कर सुधारों की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में साल 2017 में पेश किया गया था। इसने भारत में अप्रत्यक्ष करों की श्रृंखला को एकीकृत प्रणाली में बदल दिया है। जीएसटी ने कर अनुपालन को आसान ...

जुलाई 1, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 12

गृह मंत्री अमितशाह ने अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्‍य में सभी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक की

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमितशाह ने कल नई दिल्‍ली में सभी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक की। यह बैठक अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्‍य में आयोजित की गई। इसका उद्देश्‍य भारत में सहकारिता आंदोलन को सशक्‍त बनाने के लिए जारी योजनाओं की समीक्षा,...