जुलाई 2, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 20

कैलाश मानसरोवर की सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के बाद कल गंगटोक लौटा तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करने के बाद कल गंगटोक लौट गया। यह जत्‍था कल दोपहर लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचा। जिसके बाद तीर्थयात्रियों को शेरेथांग ले जाया गया।   यात्रियों को सम्‍मानित करने के लिए शाम को सिक्किम पर्यटन विकास निगम-एसटीडीसी ...

जुलाई 2, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 16

महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 24 रनों से हराया, अमनजोत कौर ने खेली शानदार पारी

महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में कल रात ब्रिस्टल के काउंटी मैदान में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 24 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए।   अमनजोत कौर ने 40 गेंदों में 63 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑ...

जुलाई 2, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 31

सीबीआई ने रिश्‍वत लेकर अनुकूल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तीन चिकित्सकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर रिश्‍वत लेकर अनुकूल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सहयोग करने का आरोप है।   इस मामले में छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान के तीन अधिकारियों और अन्य लोगों के विर...

जुलाई 2, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 12

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक, अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का निर्देश

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कल जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉनिफ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की। बैठक में अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए जरूरी सुविधाओं पर चर्चा की गई।   जिसमें यात्रा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के 228 किलोमीटर ल...

जुलाई 2, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 21

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का महत्वाकांक्षी बजट प्रस्ताव वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट संसद के उच्‍च सदन से पारित

अमरीकी संसद के उच्‍च सदन-सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के महत्वाकांक्षी बजट प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसे वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट का नाम दिया गया है। उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के निर्णायक टाई-ब्रेकिंग वोट से ट्रम्प प्रशासन के घरेलू एजेंडे को एक बड़ी जीत हासिल हुई।   ये बिल अब राष्ट्र...

जुलाई 2, 2025 2:30 अपराह्न

views 7

क्‍वाड संगठन के ने पहलगाम आतंकी हमले की आलोचना की, संयुक्‍त राष्‍ट्र के सदस्‍य देशों से भी सहयोग का आह्वान किया

क्‍वाड संगठन के सदस्‍य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों, घटना को अंजाम देने वालों और वित्‍तीय सहायकों को तुरंत दंडित करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के सदस्‍य देशों से इस संबंध में सहयोग करने का आह्वान किया है।   वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के संयुक्‍त बयान में जम...

जुलाई 1, 2025 8:20 अपराह्न

views 23

तुर्किए के अधिकारियों ने आज भ्रष्टाचार के मामले में विपक्षी नेताओं और इज़मिर के पूर्व मेयर टुनक सोयर सहित 157 लोगों को हिरासत में लिया

तुर्किए के अधिकारियों ने आज भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और टेंडर में हेराफेरी के मामले में विपक्षी नेताओं और इज़मिर के पूर्व मेयर टुनक सोयर सहित 157 लोगों को हिरासत में ले लिया। इज़मिर में अभियोजन पक्ष के आदेश पर यह कार्रवाई विपक्ष के प्रभुत्‍व वाले क्षेत्रों में की गई। यह कदम राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन...

जुलाई 1, 2025 8:16 अपराह्न

views 29

राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान

राजधानी में आज कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहें, लेकिन धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक र...

जुलाई 1, 2025 8:13 अपराह्न

views 23

चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर में मूसलाधार वर्षा में दो लोगों की मौत

चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर में मूसलाधार वर्षा में दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं। शहर में 225 मिलीमीटर से अधिक वर्षा के कारण एक स्थानीय नदी का जल स्तर  बढ़ने से कुछ लोग इसमें फंस गए। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

जुलाई 1, 2025 8:11 अपराह्न

views 23

वस्‍तु एवं सेवा कर -जीएसटी ने आठ वर्षों में देश के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वस्‍तु एवं सेवा कर -जीएसटी ने आठ वर्षों में देश के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है और यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अनुपालन की जटिलताओं को कम कर इसने विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व...