जुलाई 2, 2025 1:36 अपराह्न
24
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने शिवगंगा जिले में हिरासत में अजीत कुमार की मौत का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पारदर्शी और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करना है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय मद्रास उच्च न्यायालय की इस टिप्पणी के बाद लिया...